फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकसी विभाग ने डी.डी.पी.ओ, सुपरडेंट व सीनियर सहायक को रिश्वत लेने के आरोप में किया काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
सभी केंद्र
विज्ञापन


एक लाख रिश्वत लेते डीडीपीओ सहित तीन अफसर गिरफ्तार
रिकवरी के मामले को निपटाने के लिए पूर्व सरपंच से मांगे थे पैसे
पूर्व सरपंच से 2 लाख 20 हजार रुपये में तय हुआ था सौदा
एक लाख रुपये शुक्रवार को दे चुका था पूर्व सरपंच
अमर उजाला ब्यूरो
मानसा। गांवों के विकास कामों में हेराफेरी के आरोप में फंसे एक पूर्व सरपंच के खिलाफ जांच के बाद जारी लाखों की रिकवरी के पैसों का निपटारा करने की एवज में जिला विकास व पंचायत अफसर (डीडीपीओ), सुपरिंटेंडेंट और सीनियर सहायक को एक लाख की रिश्वत लेते चौकसी विभाग मानसा की टीम ने गिरफ्तार किया है। इसके अलावा चौकसी विभाग ने एक लाख रुपये डीडीपीओ के घर से बरामद किए हैं, जो पूर्व सरपंच से रिश्वत के तौर पर शुक्रवार को लिए इन अफसरों ने लिए थे। तीनों अधिकारियों के खिलाफ चौकसी विभाग बठिंडा में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव भैणीवाघा के पूर्व सरपंच मनदीप सिंह के कार्यकाल दौरान गांव के विकास कामों में उन पर हेरफेर करने का आरोप लगा था, जिसकी विभागीय जांच चल रही थी। इस दौरान विभाग ने पूर्व सरपंच से करीब 45 लाख रुपये की रिकवरी जारी की। जिसके बाद सरपंच मनदीप सिंह ने इस मामले की जांच की मांग की। जांच दौरान यह रिकवरी तीन लाख 94 हजार रुपये रह गई। डीएसपी चौकसी विभाग मानसा मनजीत सिंह ने बताया कि डीडीपीओ समेत सुपरिंटेंडेंट व सीनियर सहायक ने पूर्व सरपंच को कहा कि उन्होंने उसकी रिकवरी का मामला निपटा दिया है और बाकी भी जल्दी ही निपटा दिया जाएगा। लेकिन इसके लिए उनको पांच लाख रुपये देने होंगे। इसके बाद उनका सौदा पूर्व सरपंच से 2 लाख 20 हजार रुपये में तय हो गया। इसके के एवज में डीडीपीओ ने पूर्व सरपंच से शुक्रवार को 1 लाख रुपये रिश्वत के लिए व सोमवार को 1 लाख 20 हजार रुपये लेने की बात हुई। लेकिन पूर्व सरपंच के पास एक लाख रुपये ही थे। उन्होंने बताया कि एक लाख की रिश्वत लेते डीडीपीओ जगतार सिंह, सुपरिंटेंडेंट राकेश कुमार व सीनियर सहायक गुरदर्शन सिंह को मौके पर गिरफ्तार कर उनके खिलाफ चौकसी विभाग बठिंडा में मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि पहले लिए गए एक लाख रुपये टीम को डीडीपीओ के निवास से बरामद हुए हैं। तीनों अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें