फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुटेरा गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लुटेरा गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तार
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों से 4 लाख रुपये, 210 ग्राम नशीला पदार्थ किया बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। देहात पुलिस ने लूटपाट गिरोह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में अवतार सिंह उर्फ तारी निवासी गांव कोटली गाजरां, राकेश कुमार उर्फ केशा निवासी आजाद नगर शाहकोट, बलविंद्र सिंह उर्फ राजा निवासी भुल्लर बेट ढिलवां, हरप्रीत सिंह उर्फ टीटी निवासी लसूडी थाना शाहकोट व गुरविंद्र सिंह उर्फ सोनू निवासी हवेली पत्ती (मलसियां) बताए गए हैं।
विज्ञापन

प्रेसवार्ता में एसएसपी (देहाती) गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कहा कि गिरफ्तार सदस्यों के कब्जे से लूट की 4 लाख 1 हजार रुपये की राशि, 210 ग्राम नशीला पदार्थ, टीवीएस जूपिटर स्कूटर नंबर तथा एक बाइक बरामद हुई है। भुल्लर ने कहा कि आरोपियों ने कबूल किया है कि उन्होंने लूट की राशि से 24 हजार रुपये खर्च कर लिए हैं। 19 जून 2018 को मिंटू पुत्र स्वर्गीय शिव लाल निवासी आजाद नगर थाना क्षेत्र शाहकोट ने बयान दिया था वह तरसेम मित्तल एंड संस के वेस्टर्न यूनियन मनीग्राम कार्यालय अमित एंटरप्राइजेज मल्सियां ब्रांच में 14 साल से नौकरी कर रहा है। वह रोजाना शाहकोट से नकद कैश व चेकबुक लेकर बस से मल्सियां जाता और शाम को वापसी के समय शाहकोट में बकाया राशि और चेकबुक मालिकों को जमा करा देता है। 19 जून को जब वह शाहकोट दफ्तर से 4.25 लाख रुपये की नकदी और तीन चेक बुक भूरे रंग के एक बैग में डालकर करतार बस में सवार हुआ। सुबह 9.30 बजे जब वह मलसियां में बस से उतरकर सड़क पार कर रहा था तो स्कूटर सवार तीन युवकों ने पीछे से आकर उसकी पीठ पर लटक रहा कैश से भरा बैग छीन लिया और उसे गिरा दिया। आरोपियों ने उसे पीटा और फरार हो गए। बयान के आधार पर थाना शाहकोट की पुलिस ने मुकद्दमा करके जांच शुरू की थी। जांच के लिए गठित टीम ने मामले को हल कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इन लोगों ने वारदात को स्वीकारा है। इनमें से अवतार सिंह उर्फ तारी के खिलाफ सात केस, राकेश कुमार उर्फ केशा के खिलाफ 4 केस, बलविंद्र सिंह उर्फ राजा पर 3 केस, हरप्रीत सिंह उर्फ टीटी पर 2 केस और गुरविंद्र सिंह उर्फ सोनू पर एक केस दर्ज पहले से दर्ज हैं। पुलिस सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें