फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजिलेंस ब्यूरो की ओर से बाघापुराना तहसील के रजिस्टरी क्लर्क खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
विजिलेंस ने रजिस्टरी क्लर्क पर दर्ज किया केस
विज्ञापन

किसान से सरकारी फीस की आड़ में 7 हजार रिश्वत लेने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
मोगा। राजस्व विभाग में घूस लेने देने की अब विजिलेंस जांच करेगी। इस कार्रवाई से अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप का माहौल है। विजिलेंस ब्यूरो पंजाब के मुख्य डायरेक्टर के आदेश पर किसान से सरकारी फीस की आड़ में रिश्वत लेने के आरोप में बाघापुराना तहसील के रजिस्टरी क्लर्क के खिलाफ भ्रष्टाचार की धाराओं तहत केस दर्ज किया है।
डीएसपी विजिलेंस फिरोजपुर रेंज रछपाल सिंह ने संपर्क करने पर बताया कि प्राथमिक जांच के बाद विजिलेंस ब्यूरो पंजाब के मुख्य डायरेक्टर के आदेश पर किसान से सरकारी फीस की आड़ में रिश्वत लेने के आरोप में बाघापुराना तहसील के रजिस्टरी क्लर्क जसविंदर सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार की धाराओं के तहत केस दर्ज किया ेहै। आरोपी क्लर्क एफआईआर दर्ज होने के बाद से फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजिलेंस सूत्रों के मुताबिक सुखजिंदर सिंह उर्फ सुखा गांव घोलिया कलां ने करीब एक वर्ष पहले रजिस्टरी कराई थी। उसने विजिलेंस ब्यूरो के टोल फ्री नंबर पर बाघापुराना तहसील के रजिस्टरी क्लर्क के खिलाफ सरकारी फीस की आड़ में घूस लेने की शिकायत दर्ज कराई थी। सरकारी फीस 900 रुपये बनती थी लेकिन पीड़ित किसान से 7 हजार रुपये लिए थे। जांच के बाद डीजीपी विजिलेंस ने आरोपी रजिस्टरी क्लर्क खिलाफ भ्रष्टाचार की धाराओं तहत केस दर्ज करने का आदेश दिया।

फोटो कैपसन - मोगा विजिलेंस ब्यूरो दफ्तर का द्रिश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें