फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तांत्रिक के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंहबोली बहन से तांत्रिक एक साल करता रहा दुराचार
विज्ञापन

पीड़िता के बयान पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज, गिरफ्तारी नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
मानसा
हर गुरुवार चौकी लगाकर मन की बात बताने वाला तांत्रिक अपनी मुंह बोली बहन के साथ करीब एक साल दुराचार करता रहा। थाना सिटी-1 मानसा ने रामपुरा निवासी एक तांत्रिक के खिलाफ केस दर्ज किया है। लेकिन गिरफ्तारी नहीं हुई। पीड़ता की डाक्टरी जांच सिविल अस्पताल मानसा में कराने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़ता का परिवार अक्सर गुरुवार को रामपुरा में मन की बात पूछने के लिए तांत्रिक बाबे के पास जाता था।
विज्ञापन

शहर निवासी एक विवाहित महिला ने बताया कि घरेलू तंगी के कारण उनके परिवार का आना-जाना रामपुरा फूल के एक तांत्रिक राज कुमार उर्फ लड्डू बाबा के साथ शुरू हुआ। बाबा ने उन्हें हर गुरुवार मन की बात पूछने की सलाह दी और उनसे एक लाख रुपये भी मांगे। पीड़ता ने बताया कि बाबा उसे बहन कहकर बुलाता था, जिस कारण बाबा के प्रति उसका और उसके परिवार का गहरा विश्वास बन गया। उसने बताया कि एक दिन बाबा ने मन की बात कहकर गुरुवार अलसुबह पांच बजे उसके पास आने को कहा और सलाह दी कि वह हरिद्वार जाकर माथा टेककर अपने कष्ट दूर करें। पीड़ता के मुताबिक 21 मई 2017 उसका पति और लड़का किसी विवाह समागम में गए थे। इसका पता लगने पर बाबा रात के समय उनके घर आया और रुका। रात में तांत्रिक बाबा ने उसके साथ दुराचार किया। उसने बताया कि फिर बाबा का उनके घर आना-जाना रहा और तांत्रिक बाबा उसके दुराचार करता रहा। उसने बताया कि वह अब उसे तंग परेशान करने लगा था, जिससे तंग आकर उसने यह बात अपने परिवार को बताई। मामले की पड़ताल कर रही एएसआई गुरमीत कौर ने पीड़ता का सिविल अस्पताल मानसा में डाक्टरी मुआयना कराया। थाना सिटी -1 मानसा के प्रमुख परमजीत सिंह ने बताया कि पीड़ता के बयान पर पुलिस ने राजकुमार उर्फ लड्डू बाबा निवासी रामपुरा के खिलाफ दुराचार का केस दर्ज कर लिया है। लेकिन अभी उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें