फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज से परेशान व्यक्ति ने की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
मानसा में कर्जदार दो किसानों ने दी जान
विज्ञापन

एक ने जगह निगला तो दूसरे ने वाटर वर्क्स की टंकी से कूदकर किया सुसाइड
अमर उजाला ब्यूरो
मानसा।
कर्ज से परेशान दो किसानों ने सुसाइड कर लिया। एक किसान ने जहर निगलकर जान दी तो दूसरे ने पानी की टंकी से कूदकर मौत को गले लगा लिया।
जानकारी के अनुसार कर्ज के चलते व मानसिक परेशान गांव खड़क सिंह वाला के रहने वाले बलवीर सिंह पुत्र जगरूप सिंह ने खुदकुशी कर ली। खुदकुशी करने वाले बलवीर सिंह पर घरेलू कर्ज था, जिस कारण वह मानसिक परेशान रहता था। मृतक के पास आधा किला जमीन थी और घर का गुजारा मुश्किल से चलता था। इसके साथ वह बिजली मेकेनिक के तौर पर भी काम करता था। हर तरह उसने कर्ज उतारने का प्रयास किया, लेकिन हालत बदतर होती गई। अंत में बलवीर सिंह ने जहरीली वस्तु निगलकर जीवन लीला समाप्त कर ली। बाद में उसे एक प्राइवेट अस्पताल में लाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत बता दिया। मृतक बलवीर सिंह की दो लड़कियां है। उसकी पत्नी परविंदर कौर ने सरकार से आर्थिक सहायता की मांग की है।
विज्ञापन


2 कनाल जमीन से नहीं चल रहा था गुजारा
उधर मानसा जिले के गांव गेहले के 35 वर्षीय किसान सिमरजीत सिंह ने 5 लाख रुपये के कर्ज के कारण वाटर वर्क्स की टंकी से कूदकर खुदकुशी कर ली। मृतक किसान के पास सिर्फ 2 कनाल जमीन है। सिमरजीत सिंह ने अपनी मां के कैंसर के इलाज पर काफी रुपये खर्च किए। घर की आर्थिक हालत दयनीय होने के कारण परेशान किसान ने यह कदम उठाया है। मृतक के परिजन और किसान नेताओं ने बताया कि 2 कनाल जमीन होने के कारण सिमरजीत के घर का गुजारा बहुत मुश्किल से चल रहा है। वहीं किसान की माता को कैंसर की बीमारी होने के कारण उस पर काफी पैसा खर्च हो गया, जिस कारण किसान सिमरजीत से अक्सर परेशान रहता था। उन्होंने सरकार से परिवार की आर्थिक मदद और कर्ज माफी की गुहार लगाई है। उधर, पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव वारिसों के हवाले कर दिए हैं। मृतक किसान के परिवार के सदस्यों के बयानों पर धारा 174 की कार्रवाई अमल में लाई गई।
विज्ञापन


फोटो : 31 एमएनएस 1 जेपीजी
कैप्शन : बलवीर सिंह, समरजीत सिंह। ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें