फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिमागी परेशानी के चलते महिला ने स्वयं को आग लगाई, मृत्यु

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला ने किया आत्मदाह, पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन

गुरदासपुर। दिमागी परेशानी के साथ एक महिला की ओर से स्वयं को आग लगा ली, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। मृतका दोपहर समय अपनी बहन के घर थी जहां उसने आग लगाकर जीवन लीला समाप्त की। सिटी पुलिस ने मृतका के पति के बयान पर धारा 174 तहत कार्रवाई करके शव को पोस्टमार्टम हेतु सिविल अस्पताल गुरदासपुर भेज दिया। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार व पुलिस के अनुसार मृतक रजनी पत्नी राजेश कुमार निवासी झूलना महल वीरवार को अपनी बहन रितू के घर इस्लामबाद गई थी। जैसे ही उसकी बहन बाजार में कुछ समान लेने गई तो रजनी ने गैस सिलिंडर से स्वयं को आग लगा ली। घर से धुआं निकलते देख लोगों ने पुलिस को सूचित किया, जिस पर पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंच कर स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने मृतका के पति के बयान पर धारा 174 के तहत कार्रवाई की है। फिलहाल पुलिस अभी जांच कर रही है। पुलिस के शक के दायरे में कुछ लोग हैं। क्योंकि मामला कुछ अलग लग रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें