फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने लगाया 35 दिनों तक जब्री बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
35 दिन तक बंधक बनाकर रेप का का आरोप
विज्ञापन

11 महीने की जांच के बाद एक ही आरोपी के खिलाफ दर्ज किया मामला
आरोपियों कुल चार से पांच लोग थे शामिल
अमर उजाला ब्यूरो
मोगा।
मोगा जिले के एक गांव की रहने वाली एक महिला ने कुछ व्यक्तियों पर उसे 30 जून 2017 को नशीली दवाई पिलाकर अगवा कर ले जाकर बंधक बनाने के बाद उसके साथ करीब 35 दिन तक रेप करने का आरोप लगाया था। पुलिस द्वारा 11 महीने की जांच के बाद आखिर पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया।
डीजीपी के अलावा अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को शिकायत पत्र देकर पीड़िता, जो दो बच्चों की मां है, ने कहा कि वह अपने गांव के ही एक परिवार के साथ धान की पनीरी लगाने गई थी। इसी दौरान उन्होंने उसे कोई नशीली चीज पिला दी। जिसमें आरोपी यहूना सिंह भी था। वह उसे मानसा के एक घर में ले गए और कमरे में बंधक बनाकर रखा। यहां यहूना सिंह उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। उसने आरोपियों से छोड़ने की बहुत गुहार लगाई, लेकिन किसी ने उसकी नहीं सुनी। जब वह घर वापस नहीं आई तो पति और परिवार के अन्य सदस्यों ने उसे तलाशा और आखिर जानकारी मिली कि जो लोग उसे पनीरी की पुटाई के लिए ले गए थे, उन्होंने ही उसे छुपाकर रखा है। जिस पर उन्होंने पुलिस को सूचित किया। मजबूर होकर उन्होंने 35 दिन के बाद उसे छोड़ा।
विज्ञापन

इस बारे में पीड़िता के पति से बात की तो उन्होंने कहा कि उसने पत्नी के अचानक लापता होने की शिकायत 181 पर भी दर्ज कराई, लेकिन कोई इंसाफ नहीं मिला। जिस पर उसने वरिष्ठ अधिकारियों के पास शिकायत दर्ज करवाई। आखिर आरोपियों ने पुलिस के दबाव में आकर पत्नी को पुलिस के पास पेश किया। जिस पर उसने पुलिस से गुहार लगाई थी कि सभी कथित आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाए। आखिर 11 महीने तक चली पुलिस जांच के बाद यहूना सिंह के खिलाफ ही मामला दर्ज हुआ है। जबकि अन्य चार से पांच लोगों में से किसी भी आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया गया। उन्होंने जिला पुलिस अधीक्षक मोगा से गुहार लगाई कि अन्य कथित आरोपियों के खिलाफ तुरंत मामला दर्ज किया जाए और कथित आरोपी को गिरफ्तार किया जाए।
विज्ञापन

आरोपी की गिरफ्तारी बाकी
मामले को गंभीरता से लेते जिला पुलिस अधीक्षक मोगा के निर्देश पर इसकी जांच डीएसपी धर्मकोट द्वारा की गई। जांच के बाद कथित आरोपी यहूना सिंह पुत्र चिमन सिंह निवासी गांव चक्क तारेवाला के खिलाफ दुष्कर्म का मामला थाना धर्मकोट में दर्ज किया गया। मामले की अग्रिम जांच कमाल के पुलिस चौकी के प्रभारी सहायक थानेदार कुलदीप कुमार द्वारा की जा रही है। उन्होंने कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी बाकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें