फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनाडा की अकादमी का जाली लोगो पर लेटरपैड से धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
कनाडा की अकादमी का जाली लेटरपैड तैयार कर धोखाधड़ी
विज्ञापन

महिला समेत चार ट्रेवल एजेंटों के खिलाफ ठगी का केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
मोगा। थाना सिटी पुलिस ने कैनेडियन हायर लर्निंग अकादमी का जाली लोगो लगाकर लेटरपैड तैयार करके लोगों से ठगी करने के आरोप में मोगा, जालंधर और अमृतसर के ट्रेवल एजेंटों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
एएसआई गुरनेक सिंह ने बताया कि इंदी शाही प्रिंसिपल कैनेडियन हायर लर्निंग अकादमी, क्रिसेंट ब्रैंपटन ओन्टारियो कनाडा की शिकायत पर चरनजीत सिंह गिल निवासी शांति नगर मोगा, रेशम सिंह निवासी रणजीत सिंह एवेन्यू अमृतसर के अलावा अमरजीत सिंह औरर जालंधर में एक ेट्रेवल एजेंसी में काम करती महिला सिमरन कौर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक इंदी शाही प्रिंसिपल कैनेडियन हायर लर्निंग अकादमी, क्रिसेंट ब्रैम्पटन, ओन्टारियो, कनाडा ने आईजी प्रवासी भारतीय एवं महिला विंग को ईमेल से शिकायत भेजी थी कि मोगा का ट्रेवल एजेंट चरनजीत गिल उनकी अकादमी का जाली लोगो लगाकर लेटर पैड तैयार करके लोगों से ठगी कर रहा है। मामले की एनआरआई पुलिस विंग की जांच में खुलासा हुआ कि चरनजीत गिल पर जालंधर की जेबीएलडी नाम की ट्रेवल एजेंसी का लेटर लेकर मोगा में नौजवानों को स्टडी वीजा लगवाने का झांसा देकर ठगी करने का आरोप है। उसने देविंदर सिंह और गुरप्रीत सिंह दोनों भाई जो गांव चड़िक्क और परमिंदर सिंह गांव माणूंके से 50 -50 हजार रुपये लिए थे और जालसाजी का भेद खुलने के बाद उनको 30 -30 हजार रुपये वापस करके उनके साथ राजीनामा कर लिया था। कैनेडियन हायर लर्निंग अकादमी, क्रिसेंट ब्रैम्पटन ओंटारियो कनाडा ने इस मुद्दो की शिकायत पंजाब सरकार के एनआरआई विंग के पास भेज दी। एनआरआई विंग की तकरीबन 8 महीने की प्राथमिक जांच पड़ताल के बाद उक्त मुलजिमों के खिलाफ थाना सिटी में धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें