फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटनाओं में महिला सहित दो की मौत, कई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसों में महिला समेत दो की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अबोहर। दो स्थानों पर मंगलवार सुबह हुए सड़क हादसों में महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई। दोनों हादसों छह लोग घायल हो गए। संबंधित थानों की पुलिस मामलों की जांच कर रही है।
तीन पुली कालोनी श्रीगंगानगर निवासी करीब 30 वर्षीय परविंदर कौर पत्नी सुरजीत सिंह, उसका 3 वर्षीय बेटा हरकीरत सिंह, 72 वर्षीय करतार कौर पत्नी सरदूल सिंह, 27 वर्षीय सर्बजीत सिंह पुत्र बुद्धिप्रकाश व उसकी मां 52 वर्षीय जसविंदर कौर मंगलवार सुबह करीब साढे़ 6 बजे आल्टो कार में सवार होकर अबोहर आ रहे थे। गांव कल्लरखेड़ा के निकट सामने से आ रहे श्री मौनगिरी गौशाला के पीटर रेहड़ा से भिड़ंत हो गई। हादसे में घायल कार सवार सभी लोगों को श्रीगंगानगर के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान घायल करतार कौर ने दम तोड़ दिया। पीटर रेहड़ा संचालक धोलूराम पुत्र चानन राम निवासी जंडवाला हनुवंता अबोहर अस्पताल में उपचाराधीन है। थाना खुईयां सरवर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी घटना में श्रीगुरुहरसहाय के गांव सोहनगढ़ रत्तेवाला निवासी करीब 40 वर्षीय रणवीर पुत्र हुकम सिंह अपने चचेरे भाई जसवीर पुत्र शेर सिंह के साथ बाइक पर सवार होकर राजस्थान के संगरिया में तारीख भुगतने जा रहा था। मालवा पैलेस के नजदीक सामने से आ रही कार ने इन्हें टक्कर मार दी। इससे रणवीर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि जसवीर का पैर टूट गया। उसे सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। वहीं रणवीर का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। थाना सदर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें