फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खन्ना पुलिस ने पकड़ा ए-कैटागिरी गैंगस्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
गौंडर, लाहौरिया का साथी गैंगस्टर काबू
विज्ञापन

पुलिस की लिस्ट में ए कैटेगिरी का गैंगस्टर है सुखवंत उर्फ नरूला उर्फ मोनू: एसएसपी
अमर उजाला ब्यूरो
खन्ना।
सूबे के ए कैटेगिरी गैंगस्टर सुखवंत उर्फ नरूला उर्फ मोनू को जिला पुलिस के सीआईए स्टाफ की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि यह गैंगस्टर तीर्थ ढिलवां, जयपाल, विक्की गौंडर, प्रेमा लाहौरिया का नजदीकी है। मई 2017 में बनूड़ में बैंक की कैश वैन से 1 करोड़ 33 लाख लूटने की वारदात में भी संलिप्त था। उसके कब्जे से 32 बोर का पिस्टल और तीन कारतूस हैं।
एसएसपी नवजोत सिंह माहल ने पत्रकार वार्ता में ने बताया कि सीआईए स्टाफ के इंचार्ज बलजिंदर सिंह, एसएचओ सदर विनोद कुमार की अगुवाई में पुलिस पार्टी अलौड़ के पास नाकाबंदी के लिए जा रही थी। शनि मंदिर के पास पुलिस को देखकर एक नौजवान भागने लगा था। काबू करने पर उसने अपना नाम सुखवंत उर्फ नरूला उर्फ मोनू निवासी मुक्तसर रोड कोटकपुरा बताया। उसकी पैंट में से एक पिस्टल 32 बोर, 3 कारतूस बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि जांच में सामने आया कि सुखवंत ए कैटागिरी का गैंगस्टर है। वह ढिलवां, जयपाल भुल्लर, विक्की गौंडर, प्रेमा लाहौरिया का नजदीकी साथी है। वह कत्ल, लूट, इरादा कत्ल जैसे मामलों में भगौड़ा चल रहा था। एसएसपी ने बताया आरोपी का रिमांड हासिल कर उससे आगे की पूछताछ की जाएगी। एसएसपी ने बताया मोनू, बनूड़ की चितकारा यूनिवर्सिटी के पास बैंक की कैश वैन से एक करोड़ 33 लाख लूटने, नाभा जेल से साथियों के साथ मिलकर गैगस्टर पलविंदर सिंह को भगाने, रोपड़ में कैश वैन से 17 लाख 50 हजार लूटने के मामले में वांछित है। उस पर कत्ल के अलावा और भी कई संगीन मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें