फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े घर में घुसकर लूटपाट करने का असफल प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
दिनदहाड़े घर में घुसकर लूटपाट करने का प्रयास
विज्ञापन

पड़ोसियों ने शोर मचाकर लुटेरों की नियत पर फेरा पानी
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से शुरू की आरोपियों की तलाश
अमर उजाला ब्यूरो
फाजिल्का।
शहर में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं वह अब दिनदहाड़े लूटपाट की घटना को अंजाम देने लगे हैं। ऐसे ही एक वारदात सोमवार को शहर के आदर्श नगर की गली नंबर एक में हुई। यह घर में घुसे दो युवकों ने वृद्ध महिला को अकेली पाकर लूटपाट करने का प्रयास किया। सामने रहने वाली महिला के शोर मचाने पर लुटेरे फरार हो गए। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी।
घटना की शिकार वृद्धा कमलेश रानी के पुत्र डा. विजय अरोड़ा ने बताया कि दोपहर करीब पौने एक बजे उन्हें उनके पड़ोस में रहने वाले लोगों ने सूचना दी कि उनकी माता पर हमला हुआ है। घर पहुंचने पर उनकी माता ने बताया कि करीब साढ़े 12 बजे किसी ने दरवाजा खटखटाया। जब उन्होंने दरवाजा खोला तो दो युवक उन्हें धक्का मारकर घर घुस आए। उन्होंने उसकी माता को पोर्च में ही नीचे गिराकर उनके मुंह पर हाथ रख लिया और दूसरे ने उनके हाथ पकड़ कर उन्हें बंधक बनाने का प्रयास किया। इसी दौरान पड़ोसी महिला ने लुटेरों को देख कर शोर मचा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर दोनों युवक वहां से भाग गए और कुछ दूरी पर मोटरसाइकिल लेकर तैयार खड़े अपने दोस्तों के साथ फरार हो गए। उन्होंने इसकी सूचना नगर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी थी। डा. अरोड़ा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज देखने पर पता चला है चारों युवक सुबह 11 बजे से ही उनके घर के बाहर रेकी कर रहे थे। सुबह दस बजे उनके घर से जाने व 12 बजे के बाद उसकी पत्नी व नौकरानी के घर से जाने के बाद उसकी माता को अकेली देख लूट के इरादे से उन युवकों ने हमला किया था। पड़ोसी महिला के शोर मचाने पर वह कामयाब नहीं हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें