100 ग्राम हीरोइन संग तीन गिरफ्तार
मानसा। स्पेशल टास्क फोर्स ने तीन नौजवानों को काबू करके 100 ग्रम हीरोइन बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ थाना सिटी-1 में मामला दर्ज कर किया गया है।
स्पेशल टास्क फोर्स के इंचार्ज सुखजीत सिंह के मुताबिक वह अपनी टीम समेत गश्त दौरान चकेरियां रोड पर गश्त कर रहे थे। शक के आधार पर तरन कुमार निवासी नई दिल्ली, जगसीर सिंह निवासी रामपुरा व बंटी निवासी मंडी कला को रोककर तलाशी ली गई। तीनों से उ 100 ग्राम हीरोइन बरामद हुई। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
शराब, नशीली गोलियां समेत तीन व् काबू
मानसा। थाना सिटी-1 मानसा, भीखी व बुढलाडा पुलिस नाजायज शराब व नशीली गोलियां समेत तीन व्यक्तियों को काबू करके मामला दर्ज किया है। सिटी बुढलाडा पुलिस ने गांव अहमदपुर से गुरदेव सिंह को 11 बोतलें नाजायज शराब समेत काबू किया है। थाना सिटी-1की पुलिस ने दर्शन सिंह वासी जवाहरके को गिरफ्तार उसके पास से 10 पत्ते नशीली गोलियां बरामद की है भीखी पुलिस ने गांव खीवा से टोना सिंह व बलजीत सिंह वासी शेरपुर को 1100 नशीली गोलियां समेत काबू किया है। इसी प्रकार सरदूलगढ़ पुलिस ने कृष्ण कुमार वासी सरदूलगढ़ को दड सट्टा लगाते हुए 2235 रुपये की समेत काबू करके जमानत पर रिहा कर दिया।