फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिपीट:::::क्रिमीनल धारा युक्त फेसबुक ग्रुप से सहम फैलाने वाले गिरोह के चार सदस्य काबू, जेल।

विज्ञापन
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी फेसबुक से युवकों को करते थे गुमराह
विज्ञापन

फेसबुक पर धमकी और गैर कानूनी गतिविधियों को दे रहे थे अंजाम
अमर उजाला ब्यूरो
बरनाला।
फेसबुक पर (बदेशा-302) नामक ग्रुप तैयार कर डर एवं असामाजिक गतिविधियां फैला रहे गिरोह के चार सदस्य धनौला की अनाज मंडी से काबू किए गए। जिनकी पहचान प्रीतपाल सिंह दियोल पुत्र पाल सिंह निवासी कोटदूना, गुरसेवक सिंह उर्फ सेवक पुत्र दर्शन सिंह निवासी कोटदूना, गुरदीप सिंह बदेशा गुरतेज सिंह निवासी कोठे राजिंदर पुरा, और हरप्रीत सिंह हैप्पी पुत्र गुरमेल सिंह निवासी अस्पालकलां के तौर पर हुई है। जानकारी देते हुए थाना धनौला के प्रभारी इंसपेक्टर कुलदीप सिंह ने बताया कि चारों को एसडीएम बरनाला की कोर्ट में पेश किया गया। जहां अदालत ने चारों को दो दिन के लिए जेल भेज दिया।
इंसपेक्टर कुलदीप सिंह ने बताया कि कुछ समय से सूचनाएं मिल रही थी कि इलाका में कोई ऐसा ग्रुप सरगर्म हो रहा है जो धमकी भरी सूचनाएं फैला रहा है। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने धनौला की अनाजमंडी में चार युवकों को काबू किया। पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया कि वे फेसबुक पर बदेशा-302 नामक ग्रुप चला रहे हैं। प्रीतपाल सिंह ग्रुप का चेयरमैन है और गुरसेवक सिंह वाइस चेयरमैन है। इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने बताया कि फेसबुक को खंगाला जा रहा है। फेसबुक पर अपलोड की एक कालेज की ग्रुप फोटो में काफी स्टूडेंट्स शामिल हैं। जिनके नीचे बदेशा ग्रुप की ओर से संपर्क नंबर भी शामिल कर रखे हैं। उसमें शामिल सभी अकाउंट्स चेक किए जा रहे हैं। जिससे आने वाले दिनों में खास जानकारियां हासिल हो सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

333 युवक जुड़े हैं ग्रुप से
पुलिस द्वारा खंगाले जा रहे फेसबुक में शामिल (बदेशा-302) नामक ग्रुप के साथ 333 नौजवान जुड़े हुए हैं। फेसबुक में भिंडरावाला और इंदिरा गांधी के वीडियो, खालिस्तान नामक पासपोर्ट, असला पकड़े नौजवान तथा राजसी गुटों द्वारा किए गए जलसे भी अपलोड हैं।

फोटो कैप्शन: 22बीएनएल-51पी-धनौला पुलिस द्वारा काबू किए गए बदेशा-302 नामक फेसबुक ग्रुप के चारों सदस्य।
फोटो कैप्शन: 22बीएनएल-52पी- काबू आए नौजवानों द्वारा चलाया जा रहा बदेशा-302 नामक फेसबुक ग्रुप।
फोटो कैप्शन: 22बीएनएल-53पी- फेसबुक ग्रुप में अपलोड की हुई अस्ला पकड़े नौजवानों की तस्वीर।
फोटो कैप्शन: 22बीएनएल-54पी- फेसबुक पर अपलोड की हुई खालिस्तान के पासपोर्ट की तस्वीर।
फोटो कैप्शन: 22बीएनएल-55पी- फेसबुक पर अपलोड बरनाला के एक कालेज के विद्यार्थियों का बनाया हुआ ग्रुप।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें