फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंखे से फंदा लगाकर सैनवाला के युवक ने दी जान

विज्ञापन
sucide
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

कालाअंब (सिरमौर)।
औद्योगिक नगरी के साथ सटी आंबवाला सैनवाला पंचायत के सैनवाला गांव में युवक ने फंदा लगा लिया। इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। युवक ने इतना कठोर कदम क्यों उठाया। इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

सिरमौर में आत्महत्याओं के मामले लगातार सामने आने से सनसनी फैल गई है। दो रोज पहले ही पांवटा क्षेत्र की एक महिला ने आत्महत्या की थी। तीन महीने के बच्चे को कमरे में रोता छोड़कर महिला ने फंदा लगाया था। ताजा घटनाक्रम में आंबवाला सैनवाला में युवक सीलिंग फैन से झूल गया। पुलिस के अनुसार आंबवाला सैनवाला पंचायत के सैनवाला गांव के 25 वर्षीय दीपक कुमार ने वीरवार सुबह अपने घर में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। हालांकि, पुलिस को युवक के कमरे से अभी तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। बताया जा रहा है कि वीरवार सुबह दीपक दुकान पर था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद 9 बजे के करीब वह घर पहुंचा। इसके बाद उसने पंखे में फंदा लगा दिया। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही इस मामले में पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। एएसपी सिरमौर डॉ. मोनिका ने बताया कि कालाअंब पुलिस मामले की जांच में जुटी है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें