छात्रा को घग्गर दरिया में धक्का दिया, राहगीरों ने बताया
मानसा। साथ पढ़ते वाले 12वीं कक्षा के विद्यार्थी ने नौंवी कक्षा की छात्रा रेप किया, बाद में विद्यार्थी ने छात्रा को रास्ते से हटाने के लिए घग्गर दरिया में धक्का दे दिया। राहगीरों ने लड़की को बाहर निकाला और उसको सरदूलगढ़ के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया। पुलिस ने विद्यार्थी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। गांव मीरपुर कला की नौवीं कक्षा में पढ़ती एक छात्रा के साथ 12वीं कक्षा के गुरजिंदर सिंह वासी टिब्बी हरी सिंह वाला से संबंध थे। इस दौरान जब लड़की बीमार हुई तो विद्यार्थी उसको दवा दिलाने के बहाने सरदूलगढ़ के घग्गर दरिया पर ले गया। वहां उसने लड़की से मारपीट की और बाद में उसको धक्का देकर भाग गया। वहां से गुजरने वाले लोगों ने लड़की को बाहर निकाला और अस्पताल में दाखिल करवाया। मामले की जांच कर रहे एएसआई गुरमीत कौर ने बताया कि उक्त विद्यार्थी ने छात्रा को रास्ते से हटने के लिए यह घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने गुरजिंदर सिंह वासी टिब्बी हरी सिंह वाला के खिलाफ मामला दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।
कंपनी बनाकर ठग्गी करने वालों पर मामला दर्ज
मानसा पुलिस ने किया 10 व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज
मानसा। लुधियाना में दफ्तर खोलकर भोले भाले लोगों को एक कंपनी का सदस्य बनाकर उनसे पैसे हड़पने के आरोप में थाना सिटी-2 मानसा की पुलिस ने 10 व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को गांव बुर्जहरि वासी सतपाल सिंह ने बताया कि कुछ व्यक्तियों ने लुधियाना में दफ्तर खोलकर इस क्षेत्र में अपना प्रचार किया कि वह उनको सदस्य बना रहे है, जिस का आने वाले समय में बड़ा फायदा मिलेगा। पुलिस ने जांच के दौरान शविंदर सिंह खोखर, शहराब सिंह खोखर, रविंदर कौर खोखर, कनवर सुलतान सिंह, प्रदीप शर्मा, खुशवीर सिंह वासी लुधियाना , कर्मचंद वर्मा वासी सुनाम, सुखबीर सिंह वासी ढढोली कला संगरूर, हरप्रीत सिंह वासी बादशहपुर व मनविंदर सिंह वासी दयालगढ़ जेजिया के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
एक किलो भुक्की चूरा समेत एक काबू
मानसा। जोड़किया पुलिस ने गांव बनावाली से मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों तरसेम सिंह व कुलविंदर सिंह वासी बहणीवाल को काबू करके उनके पास से एक किलो भुक्की चूरा पोस्त बरामद किया है। इसी तरह सिटी बुढलाडा की पुलिस ने शहर में से गुरप्रीत सिंह वासी बुढलाडा को काबू करके उसके पास से 24 बोतल देसी शराब बरामद की है। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
दो नौजवानों को विदेश भेजने का झांसा दे ठगे 35 लाख
भीखी। दो नौजवानों को विदेश भेजने का झांसा देकर 35 लाख रुपये की ठगी करने का भीखी पुलिस ने एक महिला समेत तीन व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। भीखी पुलिस को हरदीप सिंह व गुरजीत सिंह वासी भीखी ने बताया कि उनका संपर्क राजिंदर सिंह फौजी वासी पटियाला व अन्य व्यक्तियों के साथ हुआ, जिन्होंने उसको विदेश भेजने के नाम तले दोनों से 35 लाख रुपये वसूल किए, लेकिन उन्हें विदेश नहीं भेजा। भीखी पुलिस ने राजिंदर सिंह वासी पटियाला, गुरदेव सिंह व अमनपाल कौर वासी हेरां के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।