फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड क्षेत्रीय दफ्तर में शराब के पैग एवं लेग कर चला दौर

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा बोर्ड के दफ्तर में शराब पार्टी का वीडियो वायरल
विज्ञापन

पत्रकारों को देख मुलाजिमों के हाथों से छूटे पैग, धक्कामुक्की की
दविंदर पाल सिंह
मोगा।
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड क्षेत्रीय दफ्तर के बेसमेंट स्थित दफ्तरी के कमरे में शुक्रवार को चली शराब और मुर्गा पार्टी का वीडियो वायरल हुआ है। मौके प पहुंचे पत्रकारों को देखकर जाम छलकाते मुलाजिमों के हाथों से पैग गिर पड़े। कैमरे में कैद होने से बचने के लिए किसी मुलाजिमने सिर छिपा लिया और किसी ने दीवार का सहारा लिया। साथ ही पत्रकारों के कैमरे छीनने की कोशिश की और यह मुलाजिम धक्कामुक्की की। इस दौरान एक मुलाजिम काबू आ गया। इस दौरान घटना की पीसीआर मुलाजिमों को भी भनक लग गई और उन्होंने मौके पर पहुंच उसे हिरासत लिया और थाना सिटी ले गए। काबू किया गया व्यक्ति फरीदकोट जिला स्कूल शिक्षा बोर्ड दफ्तर का अधिकारी है।
सूत्रों अनुसार जिला शिक्षा बोर्ड दफ्तर फरीदकोट का एक अधिकारी स्थानीय पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड क्षेत्रीय दफ्तर का निरीक्षण करने के लिए आया था। निरीक्षण की खाना पूर्ति बाद उनका स्वागत में मुलाजिमों ने शराब और मुर्गा पार्टी का आयोजन किया। इसकी सूचना पत्रकारों के पास पहुंच गई और यह सारी घटना कैमरे में कैद कर ली। यह घटना सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि सार्वजनिक स्थानों और सरकारी दफ्तरों में धूम्रपान करने तक की मनाही है। इस के बावजूद सरकारी कर्मचारी ही कानून का मजाक उड़ा रहे हैं।
थाना सिटी प्रमुख इंस्पेक्टर गुरप्रीत सिंह सरां ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों और सरकारी दफ्तरों में शराब पीना कानूनी अपराध है। उन्होंने बताया गिरफ्त में आए सुखमंदर सिंह बराड़ को जिला फरीदकोट क्षेत्रीय दफ्तर का इंचार्ज बताया जा रहा है। उन्होंने बताया आरोपी का मेडिकल करवाया जाएगा। मेडिकल में शराब पीने की पुष्टि हुई है। आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है। ईटीटी यूनियन के प्रदेश प्रधान जसविंदर सिंघ सिद्धू का कहना है कि आरोपी मुलाजिमों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव कृष्ण कुमार एवं शिक्षा मंत्री अरुणा चौधरी से इन मुलाजिमों खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें