फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस जिला खन्ना के ट्रेफिक ईर्चाज हरविंदर सिंह लाईन हाजिर,

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस जिला खन्ना के ट्रैफिक इंचार्ज लाइन हाजिर
विज्ञापन

लोगों पर पिस्तौल तानने और उनके साथ बदसलूकी के आरोप
लोगों ने की नारेबाजी, मौके पर पहुंचे डीएसपी (खन्ना ) व एसएचओ सिटी लोगों को कराया शांत
अमर उजाला ब्यूरो
खन्ना।
पुलिस जिला खन्ना के ट्रैफिक इंचार्ज हरविंदर सिंह को स्थानीय लोगों पर अपनी सर्विस रिवाल्वर ताननें व वर्दी में उनके साथ बदसलूकी करनें पर उसे लाईन हाजिर कर दिया गया, इस बात का खुलासा सिटी थाना के एसएचओ रजनीश सूद ने किया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात हरविंदर सिंह वर्दी में अपनी गाड़ी से घर जा रहा था जैसे ही वह अपने घर के पास पहुंचा तो वहां परशादी का समारोह चल रहा था। समारोह के बाहर उसकी गाड़ी किसी व्यक्ति से टक्करा गई। जिस वजह से वहां पर मौजूद लोगों से उसकी बहस हो गई बहस हाथापाई तक पहुंच गई जिसके चलते हरविंदर सिंह ने उन पर अपनी सर्विस रिवाल्वर तान दी। जिससे मामला ओर बढ़ गया लोगों ने उसकी रिवाल्वर छीन ली ओर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेंबाजी शुरू कर दी। वारदात का पता चलतें ही डीएसपी (खन्ना) जगविंदर सिंह चीमा व सिटी थाना के एसएचओ रजनीश सूद मौकें पर पहुचे ओर लोगों को शांत करवा कर कहा कि आपके साथ किसी तरह की धक्केशाही नहीं होने दी जाएगी, जिस पर वह शांत हो गए डीएसपी इंचार्ज हरविंदर सिंह को अपने साथ थाने ले गए और फिर मेडिकल करवाया गया। वहां पर मौजूद लोगों का कहना था कि हरविंदर सिंह बहुत ज्यादा शराब पीए हुए था। जिस कारण उसने यह हरकत की। लोगों ने उससे छीनी हुई रिवाल्वर भी पुलिस को दी।
उधर, ट्रैफिक इंचार्ज का कहना था कि रिवाल्वर तानने या वर्दी में बदसलूकी करने जैसी कोई बात नही हुई थी। मेरी गाड़ी उनके किसी व्यक्ति के लग गई, जिस पर उन्होंने गाड़ी रोक माफी मांगी थी लेकिन उसके बाद भी उन लोगों मेरे साथ मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, कुछ लोगों का कहना था कि इन दोनों परिवारों में पुरानी रंजिश है। जिस वजह से कुछ समय पहले इनका झगड़ा सिटा थानें पहुंच गया था जहां उनका राजिनामा हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें