फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौजवान ने सुसाईड की

विज्ञापन
विज्ञापन
मानसिक परेशानी में युवक ने की खुदकुशी
विज्ञापन

बरनाला। मानसिक परेशानी के चलते मनजिंदर सिंह (22) पुत्र सुखपाल सिंह निवासी कस्बा धनौला ने अपने घर में ही फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। थाना धनौला पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

मृतक की माता रानी कौर ने बताया कि उसके पति सुखपाल सिंह की दो साल पहले मौत हो गई थी। इससे उसका बेटा मनजिंदर सिंह मानसिक तौर पर काफी परेशान रहने लग गया था। छह महीने पहले बहन की शादी के बाद वह अपने पिता को और भी ज्यादा याद करने लगा था। शुक्रवार को वह मस्तूआणा के गुरूद्वारा साहिब में माथा टेकने गई हुई थी। वापस आने पर घर का अंदर से दरवाजा बंद मिला। पड़ोसियों की मदद से दरवाजा खोला तो बेटा पंखे से लटक रहा था। उसे फंदे से उतार कर सिविल अस्पताल धनौला लाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एएसआई मनजीत सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें