फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल ट्रैक पर बाइक का चालान कटने पर चालक ने फाड़ी चालानबुक, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-24/25 लाइट प्वाइंट के पास उस समय हंगामा शुरू हो गया, जब ट्रैफिक पुलिस ने साइकिल ट्रैक पर बाइक दौड़ाने पर चालान काट दिया। इससे गुस्साए चालक ने चालान बुक फाड़ डाली। हंगामे के बाद मामला थाना तक पहुंचा। मौके पर पहुंची सेक्टर-11 थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 332 और 353 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान धनास के ईडब्ल्यूएस कालोनी निवासी साहिल (20) के रूप में हुई है। घटना सोमवार दोपहर करीब 3.30 बजे की है।
विज्ञापन

पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर-24/25 स्थित लाइट प्वाइंट के पास ट्रैफिक पुलिस की ड्यूूटी में बाधा डाली जा रही है। इसके बाद मौके पर पीसीआर और सेक्टर-11 थाना पुलिस पहुंची। ट्रैफिक पुलिस अजीत सिंह और प्रदीप टीम के साथ सेक्टर-24/25 स्थित लाइट प्वाइंट के पास ड्यूटी दे रहे थे। उन्होंने शिकायत में बताया कि वह अपनी ड्यूटी पर तैनात थे। तभी हिमाचल सराय के पास साइकिल ट्रैक पर एक युवक बाइक लेकर गुजर रहा था। ट्रैफिक नियमों की उल्लंघन करते देखा तो उसे रोका गया। हेड कांस्टेबल अजीत सिंह ने जब चालान काटने लिए नाम पूछा तो उसने अपना नाम रोहित बताया। बुक भरते समय आरोपी ने चालान कापी को जबरन फाड़ दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें