फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुड़दंगबाजों ने मचाया उत्पात, चार गाड़ियों के शीशे तोड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
रामदरबार में हुड़दंगबाजों ने तीन कारों और एक ऑटो के शीशे तोड़े
विज्ञापन

देर रात वारदात को दिया अंजाम, पुलिस ने खंगाली सीसीटीवी फुटेज
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। रामदरबार फेज-2 में हुड़दंगबाजों ने रविवार देर रात तीन कारों और एक ऑटो के शीशे तोड़ दिए और फरार हो गए। सुबह लोगों ने कारों के शीशे टूटे देखे तो सूचना पुलिस को दी। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है।
सोमवार सुबह करीब नौ बजे पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना मिली कि रामदरबार फेज के मकान नंबर 2166 के पास तीन कारों और एक ऑटो शीशे तोड़ दिए गए। पीसीआर और सेक्टर-31 थाना प्रभारी राजदीप सिंह टीम के साथ पहुंचे और सभी के बयान दर्ज किए। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने रात करीब 1 से 2 बजे के बीच में वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामदरबार निवासी जेन कार के मालिक सूरज पाल के बेटे विशाल ने बताया कि उनकी कार नंबर (एचआर70 सी 9901) रविवार को घर के बाहर पार्क की गई थी। रात को कोई आवाज नहीं सुनाई दी। वहीं आल्टो कार नंबर (सीएच01 एजी 9780) के मालिक ने बताया कि उनकी कार को न जाने किसने तोड़ दिया। एक अन्य कार और ऑटो का शीशा भी चकनाचूर कर दिया। इससे पहले भी कारों के शीशे तोड़ने के मामले सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें