फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट की वारदात

विज्ञापन
विज्ञापन
लुटेरों ने फायरिंग कर नगदी, शराब लूटी
विज्ञापन

ठेके के कारिंदे को पीटकर कार सवार लुटेरे फरार
अमर उजाला ब्यूरो
बरनाला।
कार सवार लुटेरे ने संघेटा रोड स्थित ठेके पर फायरिंग कर नगदी और शराब लूट ली। साथ की कारिंदे को पीटकर फरार हो गए। लुटेरे कारिंदे को बचाने पहुंचे एक व्यक्ति का मोबाइल भी लूट ले गए। थाना सिटी पुलिस ने केस दर्ज कर लुटेेरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में शराब के ठेके मालिक जावेद खान ने बताया कि वीरवार की दे देर शाम को उसका कारिंदा अरविंदर सिंह ड्यूटी पर था। इस दौरान एक नोवा कार ठेके के सामने आकर रुकी। कार से तीन युवक उतरे। एक ने पिस्टल से तीन फायर किए। इससे कारिंदा अरविंदर सहम गया। इसके बाद तीनों ठेके के अंदर आ गए और कारिंदे को जमकर पीटा और ठेके के गल्ले में पडे चार हजार रुपये और दो हजार रुपये शराब लूट ली। कारिंदे के शोर मचाने पर जब एक व्यक्ति उसे छुड़ाने आया तो लुटेरे उसका भी मोबाइल छीन कर ले गए। लुटेरों ने जाते समय फिर पिस्टल से फायर किए। एक गोली इनवरटर में जा लगी और बड़ा हादसा होने से बच गया। थाना सिटी के प्रभारी बलवंत सिंह ने बताया कि लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। लुटेरों का सुराग लगाया जा रहा है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें