फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू नेताओं की हत्या का मामला- पेट्रोल पंप मैनेजर हथियार सप्लाई करने के आरोप गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हिंदू नेताओं की हत्या में पेट्रोल पंप मैनेजर का भी हाथ
विज्ञापन

- हत्यारों को असलहा सप्लाई करने के आरोप में गिरफ्तार
- पुलिस को मिला तीन दिन का रिमांड, शेरा पहलवान और रमन कनेडियन गए जेल
अमर उजाला ब्यूरो
मोगा।
पंजाब में हिंदू नेताओं की हत्या के मामले में गिरफ्तार दहशती गिरोह को हथियार सप्लाई करने के आरोप में लुधियाना के एक पेट्रोल पंप मैनेजर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को उसे अदालत में पेश किया। अदालत के आदेश के तहत पुलिस ने आरोपी मैनेजर को पूछताछ के लिए तीन दिन की रिमांड पर लिया है। जबकि पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हरदीप सिंह उर्फ शेरा पहलवान और रमन कनेडियन को अब 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

थाना बाघापुराना प्रमुख इंस्पेक्टर जंगजीत सिंह रंधावा और जांच अधिकारी एएसआई जसपाल सिंह ने बताया कि सिंगार सिनेमा (लुधियाना) के पास हीरा फिंलिंग स्टेशन (पेट्रोल पंप) के मैनेजर अनिल कुमार निवासी गौतम नगर, (लुधियाना) को गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल रहने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक इस पेट्रोल पंप का मालिक गैंगस्टर धरमिंदर उर्फ गुगनी का पिता है। पुलिस के मुताबिक गैंगस्टर गुगनी को धर्मकोट पुलिस ने नाभा जेल से प्रोडक्शन वारंट के तहत पुलिस रिमांड पर लिया था। इसी दौरान गुगनी ने हिंदू नेताओं समेत अन्य की हत्या के लिए गिरोह को हथियार सप्लाई करने की बात कबूल की थी। इसके लिए पेट्रोल पंप के मैनेजर अनिल कुमार का सहारा लिया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी मैनेजर से बाहर से माली मदद (फंडिंग)की राशि के बारे में भी पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन


फोटो कैप्शन- बाघापुराना में डीएसपी सुबेग सिंह की अगवाई में आरोपी को अदालत में पेश करने ले जाती पुलिस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें