फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव मल सिंह वाला के मनीला में लुटेरों द्वारा नौजवान का गोलियां मारकर कत्ल

विज्ञापन
विज्ञापन
सभी केंद्र
विज्ञापन


मनीला में युवक की हत्या
तीन बहनों का इकलौता भाई था बूटा सिंह
परिवार के सदस्यों ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से पुत्रवधु व पोते को भारत लाने की अपील की
रोजगार की तलाश में डेढ़ एकड़ जमीन बेचकर भेजा था विदेश
गांव मल सिंह वाला के मनीला में लुटेरों द्वारा नौजवान का गोलियां मारकर कत्ल
अमर उजाला ब्यूरो
बुढलाडा
रोजगार की तलाश में विदेश गए तीन बहनों के इकलौते भरा का फिलपाइन की राजधानी मनीला में लुटेरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार नजदीकी मल सिंह वाला का वासी फिलपाइन की राजधानी मनीली स्टेट मारकुरी के गांव नागाउन में रहने वाले बूटा सिंह 27 वर्षीय युवक पर कुछ मोटरसाइकल सवार लुटेरों ने फायरिंग कर दी। जिससे उसकी मौत हो गई। उसकी पत्नी व नजदीक रहने वाले पंजाबी परिवारों ने विदेश में युवक का संस्कार कर दिया। वहीं बेटे की मौत के बाद शोक में डूबे बुजुर्ग पिता बचितर सिंह व माता तेज कौर ने बताया कि उनके इकलौते बेटे बूटा सिंह को रोजगार की तलाश में डेढ़ एकड़ जमीन बेचकर फिलपाइन देश भेजा था, जहां उसने मेहनत के दम पर किसी फनास कंपनी के पास कारोबार चला लिया था। वहां जाकर उसने विदेशी मूल की लड़की कांती के साथ विवाह किया था, जहां उसके दो माह पहले बेटा हुआ। परिवार वालों ने बताया कि जब बूटा सिंह रात समय अपने घर पैदल आ रहा था कि कुछ लुटेरे ने गोलियों से उसकी हत्या कर दी और उसके ढाई लाख रुपये लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन

मृतक बूटा सिंह के पिता बचितर सिंह वासी मल सिंह वाला ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल से मांग की है कि मनीला में उनकी पुत्र वधु व पोते को भारत लाने में मदद करें। इस घटना को लेकर गांव मल सिंह वाला में मातम छाया हुआ है।
विज्ञापन


फोटो : 15 एमएनएस 1 जेपीजी
कैप्शन : बातचीत करते हुए पारिवारिक सदस्य (एनसेट)बूटा सिंह की फाइल फोटो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें