फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारी को महंगी पड़ी कांग्रेस विधायक खिलाफ मंदी भाषा बोलने की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
अधिकारी को महंगी पड़ी विधायक के खिलाफ अभद्र भाषा बोलने की शिकायत
विज्ञापन

सहकारी इंस्पेक्टर खिलाफ केस दर्ज, रिकॉर्ड टैंपर करने की जांच शुरू
दविंदर पाल सिंह
मोगा।
धर्मकोट से कांग्रेस विधायक के खिलाफ अभद्र भाषा बोलने की शिकायत सहकारी अधिकारी को महंगी पड़ गई है। जिला रजिस्ट्रार एवं निरीक्षक सहित तीन के खिलाफ सहकारी समिति का रिकॉर्ड टैंपर करने की जांच एसपी (आई) कर रहे हैं। जबकि निलंबित निरीक्षक के खिलाफ सरकारी छुट्टी के दिन दफ्तर में काम करने के आरोप में थाना सिटी में केस दर्ज किया गया है।
वहीं कांग्रेस विधायक सुखजीत सिंह काका से किसी सामाजिक समागम में होने के कारण उनके साथ संपर्क नहीं हो सका। जिला रजिस्ट्रार सुरेश कुमार ने विधायक के खिलाफ शिकायत की पुष्टि करते कहा कि उन्होंने अपनी शिकायत कारण बताकर वापस ले ली है। उन्होंने कहा कि निरीक्षक हरबंस सिंह के खिलाफ थाना सिटी में निलंबन के बावजूद दफ्तर में आकर अन-आधिकारिक तौर पर दफ्तर खोल काम करने के आरोप में धारा 381/ 447 आईपीसी तहत केस दर्ज करा दिया है।
विज्ञापन

दूसरी तरफ निरीक्षक हरबंस सिंह ने कांग्रेस विधायक के खिलाफ साझी शिकायत की पुष्टि करते कहा कि वह निलंबन के बाद चार्ज देने के लिए रिकॉर्ड तरतीब करने दफ्तर गए थे। वह स्टाफ की कमी कारण छुट्टी के दिन पहले भी काम करते थे। उनके पास जीरा, निहाल सिंह वाला और मोगा का चार्ज होने के अलावा वह डीआर दफ्तर में बतौर आंकड़ा सहायक और निजी सहायक तैनात हैं। दूसरी तरफ सहकारी समिति में कथित खाद घोटाले की शिकायत करने वाले बलदेव सिंह ने डीआर, निरीक्षक और सेल्समैन के खिलाफ पुलिस को रिकॉर्ड टैंपर करने के आरोप में शिकायत दी है। इसकी जांच एसपी (आई) वजीर सिंह खैहरा कर रहे हैं।
विज्ञापन

कांग्रेस विधायक के गांव लोहगड़ की सहकारी समिति में तैनात सेल्समैन गुरिंदर सिंह के खिलाफ बलदेव सिंह ने खाद गबन की शिकायत की थी। बाघापुराना में तैनात विभाग के निरीक्षक रुपिंदर सिंह ने कथित गबन की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को सौंप दी। इसके बाद निरीक्षक हरबंस सिंह ने रिपोर्ट को झूठा करार दे दिया तो डीआर ने कोई एफआईआर आदि की कार्रवाई नहीं की तो कांग्रेस विधायक की सहकारी आधिकारियों से कहासुनी हो गई तो जिला रजिस्ट्रार एवं इंस्पेक्टर हरबंस सिंह ने विधायक खिलाफ के विभाग के उच्च अधिकारियों और पुलिस के पास अभद्र भाषा बोलने की शिकायत कर दी। इस दौरान सेल्समैन गुरिंदर सिंह ने सेवा से तौबा कर ली और निरीक्षक हरबंस सिंह निलंबित हो गए।

फाइल फोटो- मोगा उप रजिस्ट्रार सहकारी समिति के दफ्तर की इमारत का दृश्य
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें