नाबालिग से दुष्कर्म, एक गिरफ्तार
बटाला। थाना डेरा बाबा नानक की पुलिस ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने के आरोप में दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एएसआई बिंदू कुमारी ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने शिकायत दर्ज करवाई कि उसकी साढे़ 16 साल की बेटी को गांव का ही यूनुस मसीह और उसका साथी शमशेर सिंह बहला फुसला कर अपने साथ मोटरसाइकल पर बैठा कर एक जगह ले गए। वहां यूनुस ने उसके साथ दुष्कर्म किया और शमशेर सिंह बाहर खड़ा रह कर रखवाली करता रहा। एएसआई ने बताया कि दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर यूनुस को गिरफ्तार कर लिया गया है।