फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरनाला में पति पत्नी ने पंखे से फंदा लगाकर की सुसाईड,

विज्ञापन
विज्ञापन
दंपति ने फंदा लगा आत्महत्या की
विज्ञापन

खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोप में एक नामजद
अमर उजाला ब्यूरो
बरनाला।
कस्बा तपा में एक दंपति ने पंखे से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। थाना तपा पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर एक व्यक्ति के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है।
थाना प्रभारी रछपाल सिंह संधू ने बताया कि सुसाइड करने वाले नरेश कुमार उर्फ भोला के भाई शाम लाल ने बयान दिया कि उनका एक रिश्तेदार मिट्ठू राम निवासी मानसा के साथ जमीन का झगड़ा चलता है। वह छोटी लड़की वीना रानो की नाबालिग उम्र में शादी करने का आरोप लगाकर भाई ब्लैकमेल करता है। उसने इस संबंध में मानवाधिकार आयोग में े उनकी शिकायत कर दी। इससे भाई नरेश कुमार व उसकी पत्नी निर्मला देवी मानसिक तौर पर परेशान रहने लगे। थाना प्रभारी संधू ने बताया कि नरेश कुमार ने अपने सुसाइड नोट में उन लोगों का नाम भी लिखें हैं, जिन लोगों ने उसका 9 लाख रुपया बर्बाद करवा दिया और फिर उसके रुपये वापस नही किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह सुसाइड नोट में जिन लोगों के नाम लिखकर जा रहा है, उनसे उसके रुपयों की रिकवरी करवाकर उसकी चारों लड़कियों में वितरित किए जाएं और उसे ब्लैकमेल करने वाले मिट्ठू राम को सख्त सजा दिलाई जाए। थाना प्रभारी रछपाल सिंह संधू ने बताया कि मृतक नरेश कुमार के भाई शाम लाल के बयानों पर मिट्ठू राम पुत्र चिरंजी लाल निवासी मानसा के खिलाफ दंपति को सुसाइड करने के लिए मजबूर करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है और जिन लोगों को नरेश कुमार के रुपये देने थे, उनकी भी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें