फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपह्त भट्ठा व्यवसाई और चिकित्सक के अपहरण में पुलिस के हाथ खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

इटावा।
पुलिस भले ही 15 हजार के इनामी बदमाश सुंदर यादव का इनकाउंटर कर अपनी पीठ थपथपा रही हो। लेकिन अपहरण की दो वारदातें ऐसी हैं जिनमें पुलिस सिर्फ हाथ-पैर मारती रही। नतीज सिफर ही रहा। जसवंतनगर से भट्ठा व्यवसाई भोले यादव को घर से गायब हुए 27 सितंबर को तीन महीने बीत जाएंगे। भट्ठा व्यवसाई को आखिर जमीन निगल गई या आसमान इसका जवाब पुलिस के पास नहीं है। भट्ठा व्यवसाई के अपहरण की गुत्थी पुलिस सुलझा भी नहीं पाई थी कि इटावा शहर से होम्योपैथिक डॉ. ज्ञान प्रकाश पांडेय 14 सितंबर को अपने घर से करहल मैनपुरी जाते समय गायब हो गए। उनके अपहरण का मुकदमा फ्रेंड्स कॉलोनी में दर्ज कराया गया । डॉक्टर से 55 लाख की फिरौती मांगी गई। उनके अपहरण को भी दस दिन बीत गए। पुलिस दो दिनों ने रुकैया नहर छान रही है। पुलिस को आशंका है कि चिकित्सक को नहर में ही बहा दिया गया है। हालांकि दो दिन से कोई शव नहर से बरामद नहीं हो सका। नहर में पानी ज्यादा है।
बीती 27 जून की दोपहर घर से इटावा के लिए गए पूर्व सभासद एवं भट्ठा व्यवसाई ग्रीश चंद्र यादव उर्फ भोले का इटावा पक्का बाग से अपहरण कर लिया गया। पुलिस ने खूब हाथ-पैर मारे लेकिन अब तक कोई ठोस सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगा है। इस मामले को एसएसपी वैभव कृष्ण ने काफी गंभीरता से लेते हुए कई टीमों को लगाकर खुद ही निगरानी की। फिर भी भोले यादव का कोई सुराग नहीं लगा। अब तो घर के लोग मायूस हो गए हैं। हालांकि पुलिस ने इस मामले में बालिस्टर यादव को रेकी करने के आरोप में जेल भेज दिया है। इसके बाद भी भोले यादव का पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब होम्योपैथिक डॉ. ज्ञान प्रकाश पंाडेय के अपहरण के खुलासे को लेकर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। सूत्रों का कहना है कि आरोपियों ने पुलिस को जानकारी दी है कि डॉक्टर के शव को रुकैया नहर में बहा दिया है। इस पर पुलिस दो दिन से नहर में लगी हुई है। नहर में पानी अधिक है। इसलिए जाल भी डलवाए जा रहे हैं। लेकिन कोई सफलता नहीं मिल रही। एसएसपी वैभव कृष्ण का कहना है कि जांच पूरी हुए बगैर कुछ नहीं कहा जा सकता। पुलिस पूरी कोशिश कर रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

- भट्ठा व्यवसाई और डॉक्टर के अपहरण में पुलिस के हाथ खाली
- दो दिन से रुकैया नहर मेें डॉक्टर को तलाश रही पुलिस
- 27 को तीन महीने हो जाएंगे भट्ठा व्यवसाई को लापता हुए







फॉलोअप
फोटो नंबर 21- भट्ठा व्यवसाई भोले यादव।
फोटो नंबर 22- डॉ. ज्ञान प्रकाश पांडेय।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें