भाभी से संबंधों के शक में युवक का कत्ल
दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
झुनीर (मानसा)।
भाभी से संबंधों के शक में देवर ने अपने साथी को साथ लेकर एक युवक का कत्ल कर दिया है। मृतक की पहचान तरसेम सिंह के तौर पर हुई है। झुनीर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
गांव फत्ता मालोका वासी तरसेम सिंह मंगलवार सांय जब अपने घर आ रहा था तो काली सिंह और गुरदीप सिंह पहले से ही उसका इंतजार कर रहे थे। गांव पहुंचते ही उन्होंने नलके की हत्थी के साथ तरसेम सिंह हमला कर दिया। इस दौरान उसकी मौके पर ही मौत हो गई। काली सिंह को शक था कि तरसेम सिंह के उसकी भाभी के साथ संबंध है। इसके तहत उसने योजना बनाकर उसका कत्ल किया। झुनीर पुलिस ने गुरचरण सिंह के बयान पर काली सिंह और गुरदीप सिंह के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने दोनों की तलाश शुरू कर दी है।