फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार व बर्थ एक्सपीसिया से तीन मासूमों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। बुखार और बर्थ एक्सपीसिया से मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा है। जिला अस्पताल में भर्ती दो मासूमों ने दम तोड़ दिया। वहीं एक मासूम को परिवारीजन इलाज के लिए लाए, लेकिन भर्ती करते समय ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

तराई में बदल रहे मौसम के बीच बुखार और बर्थ एक्सपीसिया मुसीबत का सबब बने हुए हैं। मल्हीपुर निवासी रूपरानी (3) पुत्री ओमप्रकाश को तेज बुखार से पीड़ित होने पर परिवारीजनों ने मंगलवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान बुधवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। वहीं फखरपुर निवासी मोहम्मद अहमद के चार दिन के पुत्र मुन्ना को बुखार के साथ श्वांस लेने में तकलीफ थी। पीआईसीयू में इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। उधर बौंडी थाना अंतर्गत पहिया गांव निवासी अजय (14) पुत्र गिरधारी को सुबह बुखार के साथ उल्टी की शिकायत हुई। परिवारीजन उसे निजी चिकित्सक के यहां ले गए। हालत गंभीर देखकर सभी ने जिला अस्पताल ले जाने को कहा। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने दो इंजेक्शन लगाया। जब भर्ती करने की तैयारी चल रही थी। तभी उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें