लूट व ठगी करने वाले पिता पुत्र सहित तीन काबू
टांडा उड़मुड़ (होशियारपुर)। लूट और ठगी की वारदातों को अंजाम देने वाले तीन सदस्यों वाले गिरोह का टांडा पुलिस ने पर्दाफाश किया है। गांव पुलपुख्ता मोड़ के पास की नाकेबंदी के दौरान कार समेत गिरफ्तार किए गए पिता पुत्र की पहचान सतनाम सिंह और लवप्रीत सिंह निवासी रजिंदर नगर गली नंबर 5 बटाला रोड अमृतसर के रूप में हुई है। जबकि इनका तीसरा साथी टिम्मी निवासी सकाला अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। जिक्रयोग है कि दोनों ने पांच जून की शाम हरसिपिंड रोड पर डेरा सावनपुरी के पास डब्बे बनाने वाले मूनक कला निवासी करनैल सिंह से 18 हजार छीने थे।
थाना टांडा में पत्रकार वार्ता के दौरान वीरवार को डीएसपी रजिंदर शर्मा ने बताया के दोनों आरोपियों को थाना प्रभारी करनैल सिंह की टीम ने होंडा इमेज कार समेत गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्त में लेकर पूछताछ की। डीएसपी शर्मा ने बताया हरसिपिंड रोड पर स्थित बॉक्स बनाने वाले करनैल सिंह से 18 हजार लूटने से 20 दिन पहले ही होशियारपुर में प्लाइवुड की दुकान से 13 हजार, बलाचौर में जेनरेटर की दुकान से 8 हजार, चंडीगढ़ गुरुद्वारा अंब साहिब के पास से 10 हजार, पटियाला सरा माता चिंतपूर्णी मंदिर से 8 हजार, अमृतसर लारेंस रोड और अड्डा झब्बाल कलेक्शन की दुकान से 6-6 हजार, रणधीर सिंह की दुकान और दयालपुरा तरनतारन से से 10-10 हजार, हरीके निम्मा मच्छीवाला से 7 हजार, विक्की जूस बार फरीदकोट से 10 हजार की ठगी की है। फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है।