फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब पर फिदायीन आतंकियों के हमले का काला बादल, चंडीगढ़, पंचकुला में भी हाई-अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

पंजाब में फिदायीन हमले की आशंका, हाईअलर्ट जारी

गृह मंत्रालय और आईबी की तरफ से पंजाब पुलिस विभाग को मिला पत्र
भारत-पाकिस्तान के बार्डर से छीनी गईं 12 वाहनों के नंबर सहित लिस्ट भी भेजी
ऑपरेशन ब्ल्यू स्टार की 33 वीं बरसी पर आतंकी की हमले पर तैयारी

कुलदीप शुक्ला
चंडीगढ़। पंजाब में 6 जून को ब्लू स्टार की 33वीं बरसी पर फिदायीन हमला हो सकता है। गृह मंत्रालय और आईबी ने पंजाब और हरियाणा सरकार को भेजी रिपोर्ट में इसके संकेत दिए हैं। पुलिस के आला अधिकारियों ने पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में हाई अलर्ट जारी कर दिया है।
आईबी ने एक सूची भी भेजी है, जिसमें भारत-पाक बॉर्डर एरिया से छीनी गई 12 कारों के नंबर हैं, जिनका इस्तेमाल आतंकी अपने मंसूबों को अंजाम देने में कर सकते हैं। इसके अलावा चंडीगढ़, पंचकूला एरिया से चोरी वाहनों की डिटेल्स भी खंगाली जा रही हैं। केंद्रीय जांच एजेंसियों के शक के दायरे पर हैं।
विज्ञापन

भारत-पाक सीमा पर सभी सफेद गाड़ियां हुईं स्नैच:
पुलिस रिकार्ड के अनुसार सभी 12 गाड़ियों की स्नैचिंग भारत-पाकिस्तान की सीमाओं पर की गई हैं। इसके अलावा चंडीगढ़ से चोरी 7 गाड़ियों पर भी पुलिस टीम की पूरी नजर हैं। हैरानी की बात है कि स्नैच की गई सभी 12 गाड़ियां सफेद रंग में हैं। जिसके कार नंबर, तारीख और वारदात स्थान की लिस्ट सभी पुलिस यूनिट्स को भेजवाकर अलर्ट करवाया गया हैं।
1- 14 फरवरी 2017 को ग्रे कलर स्वीफ्ट, अमृतसर।
2- 17 फरवरी 2017 को सफेद हुंडई आई-20, भुच्चो मंडी,बीटीआई।
3- 21 मार्च 2017 सफेद स्वीफ्ट डिजायर, पटियाला बार्डर।
4- 17 मार्च 2013 सफेद हुंडई क्रेटा दिल्ली नंबर, टांडा।
5- 8 फरवरी 2017 सफेद वरना, जीरा फिरोजपुर।
6- 6 अप्रैल 2017 सफेद हुंडई आई-20, फतेहगढ़।
7- 11 अप्रैल 2017 सफेद स्वीफ्ट डिजायर, भीखी(मनसा)।
8- 29 अप्रैल 2017 सफेद स्वीफ्ट, मोगा।
9- 12 मई 2017 हिमाचल नंबर सफेद आई-20 स्पोर्ट्स कार, अमृतसर।
10- 14 मई 2017 सफेद स्वीफ्ट डिजायर, मलोट।
11- 15 मई 2017 सफेद स्वीफ्ट डिजायर, लूधियाना।
12- 25 मई 2017 सफेद हुंडई आई-20, जगरान।
कोट्स......
गृहमंत्रालय के स्पेशल इंटेलिजेंस से आतंकवादी हमले की आशंका के तहत पत्र मिला है। इस सूचना के बाद तुरंत पंजाब के सभी हिस्सों सहित मोहाली से सटे चंडीगढ़, पंचकूला बार्डर पर अलर्ट जारी हो चुका है। सभी गाड़ियों की गहनता से चेकिंग के आदेश है। इसके अलावा चंडीगढ़ पुलिस से हेडक्वार्टर के माध्यम से पत्र भेजा जाएगा।
विज्ञापन

कुलदीप चहल, एसएसपी, मोहाली

कोट्स.......
शहर में सुरक्षा अलर्ट, गाड़ियों की चेकिंग, स्नैच और चोरी हुई गाड़ियों पर गहनता से स्पेशल टीम जांच-पड़ताल में लगी है। इसके अलावा यूटी पुलिस-मोहाली पुलिस से लगातार संपर्क बनाकर किसी भी आपराधिक गतिविधियों को रोकने के लिए खड़ी है।
डा. ईश सिंघल
एसएसपी, चंडीगढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें