फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाकः मानसिक रोगी मां से बेटे ने किया दुष्कर्म, गांव वालों ने आरोपी को जमकर पीटा

Fri, 03 May 2019 11:16 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोगा (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

मोगा के हलका निहाल सिंह वाला के एक गांव में विधवा मां की दिमागी हालत ठीक न होने का फायदा उठाकर बेटा उसके साथ दुष्कर्म करने लगा। वीरवार को मामले का खुलासा तब हुआ जब महिला अपने पड़ोसी के घर और वहां बड़ी बहू ने सास के खून बहता देखा। इसके बाद गांववासियों ने आरोपी की जमकर पिटाई की। गांव की बदनामी के डर से पंचायत स्तर पर ही मामला निपटाने की कवायद चल रही है।

विज्ञापन

ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार बस चलाने वाला 30-35 वर्ष का युवक कई साल पहले लुधियाना से एक महिला को लाया था। वह महिला एक साल तक उसके पास रही और बाद में छोड़कर चली गई थी। उसके बाद वह एक ओर महिला को लाया तो उससे दो बच्चे हुए। वह भी बच्चों और पति को छोड़कर चली गई थी।

 

आरोपी के पिता की कई साल पहले गाड़ी के नीचे आकर मौत होने से मां की दिमागी हालत खराब हो गई थी। इसी का फायदा उठाकर आरोपी अपनी मां के साथ संबंध बनाने लगा। कई महीने पहले भी उसकी करतूत का पता चलने पर पंचायत में माफी मांग पर उसने बात को रफा दफा कर दिया था।


वीरवार को युवक दवा खाने के बाद 65 साल की मां के साथ संबंध बनाए तो उसके खून बहने लगा। वह घबराकर पड़ोसियों के घर चली गई। उन लोगों ने महिला की बड़ी बहू को बुलाया। इसके बाद गांव की पंचायत में मामला पहुंचा। उधर युवक गांव से भाग गया। गांव वालों से उसे फोन करके कहा कि वह गांव आए उसे कहीं काम दिलवाना है।

विज्ञापन


युवक गांव पहुंचा तो लोगों ने उसकी जमकर धुनाई की और पहले पुलिस के हवाले करने की सोची। मामला पुलिस में जाने पर पूरे गांव की बदनामी होगी, यह सोचकर गांववालों ने फिलहाल युवक को पुलिस के हवाले करने की बजाए पंचायत स्तर पर बात को निपटाने तैयारी शुरू कर दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें