फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिम्पी1

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक और नोएडा के ध्यानार्थ
विज्ञापन


नानके पढ़ने गई नाबालिग से चार साल तक मामा करता रहा रेप
वर्षों बाद भांजी ने तोड़ी चुुप्पी, बालिग होने के बाद पुलिस को दी शिकायत
नानी और मां पर भी जान से मारने की धमकी देने के आरोप
पुलिस ने शिकायत पर मामा, नानी और मां को किया नामजद
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। नानके पढ़ने आई भांजी के साथ मामा लगातार रेप करता रहा। वर्षों बाद अब भांजी ने चुप्पी तोड़ी है। पीड़िता ने अब बालिग होने के बाद नानी और मां पर भी संगीन आरोप लगाए हैं कि उन्होंने इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। कोतवाली थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामा, मां और नानी के खिलाफ धारा 376, 506 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर लिया है। लेकिन किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन

21 साल की पीड़ित युवती जो अपने पिता के किसी रिश्तेदार के घर हरियाणा के सिरसा में रह रही है। उसने पुलिस को बयान दिया है कि 2009 में जब वह 12 साल की थी तो पढ़ाई के लिए पटियाला की एक कालोनी में अपने नाना-नानी के घर रहने गई। लेकिन वहां उसके मामा अमन सिंगला (42), ने उस पर बुरी नजर रखी और करीब 13 से 17 तक यानी चार वर्षों तक उससे रेप किया। उस वक्त वह नाबालिग थी। पीड़िता के मुताबिक जब उसने इस बारे में अपनी नानी को बताया, तोउसने अपनी दोहती को इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकियां दीं। पढ़ाई पूरी करने के बाद जब वह अपने घर पहुंची, तो मां मानसा निवासी मां को सारी बात बताई। लेकिन मां ने भी उसे चुप रहने को कहा और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पीड़िता ने पिता को मामा की काली करतूतों के बारे में बताया तो मामला पुलिस तक पहुंचा। संबंधित थाना कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अमन सिंगला, नानी और मां के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। लेकिन अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। जांच अधिकारी संदीप कौर ने कहा कि जांच चल रही है, उसके बाद ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें