फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका की बजाय मैक्सिको भेजकर 13 लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना बेगोवाल में दंपति ट्रेवल एजेंट पर धोखाधड़ी का केस
विज्ञापन

अमेरिका के बजाय मैक्सिको भेजकर 13 लाख रुपये ठगे
अमर उजाला ब्यूरो
कपूरथला। एक युवक को अमेरिका भेजने का झांसा देकर एक माह मैक्सिको में बिठाए रखने के बाद वापस भारत भेजकर 13 लाख रुपये ठग लिए। इस धोखाधड़ी के मामले में थाना बेगोवाल की पुलिस ने जालंधर निवासी ट्रेवल एजेंट दंपति के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने छापामारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एसएसपी कपूरथला को दिए शिकायत पत्र में जगतार सिंह निवासी नंगल लुबाना भुलत्थ ने बताया कि उसके पड़ोसी अशोक कुमार ने करीब डेढ़ साल पहले उसे कहा कि उसके पास एक ट्रेवल एजेंट है, जो उसके बेटे आकाशदीप सिंह को विदेश अमेरिका भेज देगा। अशोक कुमार की बातों में ट्रेवल एजेंट भूपिंदर सिंह निवासी नंगल लुबाना हाल निवासी 194 करोल बाग जालंधर और उसकी पत्नी पूजा से मिले। इसके लिए 26 लाख में बात तय हुई। सारी बात अशोक कुमार के सामने हुई। इसके बाद उसने 10 मार्च 2016 को बेटे का पासपोर्ट और थोड़े-थोड़े करके 11.50 लाख रुपये इन ट्रेवल एजेंटों को दे दिए। फिर इन लोगों ने उसके बेटे की दिल्ली से मैक्सिको की फ्लाइट करवा दी, जहां उसका बेटा करीब एक माह वहीं रहने के बाद वापस गांव आ गया। इस पर इन भूपिंदर सिंह ने लिखित में इकरार किया कि वह दो महीने में उनके बेटे को विदेश भेज देगा। अगर नहीं भेज पाया तो रकम वापस कर देगा। फिर उसने उसके बेटे को 15 दिन दिल्ली बिठाए रखने के बाद वापस भेज दिया। अब पैसे और पासपोर्ट वापस मांगने पर धमकियों पर उतर आए हैं। थाना बेगोवाल में पति-पत्नी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें