फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत चालक की गलती से ऑटो से बाहर गिरी महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑटो से गिरी महिला, चालक पर लगाया नशे में धुत होने का आरोप
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सेक्टर-33/45 लाइट प्वाइंट के पास लापरवाही से ऑटो चलाने के चक्कर में एक महिला सड़क पर गिरकर बुरी तरीके से घायल हो गई। उसके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें आईं हैं। आरोप है कि ऑटो चालक नशे में धुत था, जिस कारण यह हादसा हुआ है। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को जीएमसीएच-32 में भर्ती करवाया गया। सेक्टर-34 थाना पुलिस ने ऑटो चालक भ्रम सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में रोहित कुमार (18) ने बताया कि वह कजहेड़ी में रहता है। होली के मौके पर उसकी चाची उमा देवी उसके घर्र आइं थीं। शुक्रवार शाम को उसने उन्हें बुड़ैल छोड़ने के लिए कजहेड़ी चौक से ऑटो हायर किया। इस दौरान उसके दो छोटे भाई और चाची साथ में थीं। ऑटो में बैठकर जैसे ही थोड़ी दूर आगे गए तो चालक लापरवाही से ऑटो चलाने लगा। कई बार कहने के बावजूद वह माना नहीं। इसके बाद पता चला कि वह नशे में धुत है। सेक्टर-33/45 लाइट प्वाइंट पास लापरवाही से ऑटो चलाने के चलते उसकी चाची बाहर बाहर गिरकर बुरी तरह जख्मी हो गईं। शोरशराबे के बाद आसपास के लोग जमा हो गए। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें