फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

150 नशीले कैप्सूल के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
150 नशीले कैप्सूल के साथ युवक गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने दड़वा के पास से एक युवक को 150 नशीले कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान सेक्टर-29बी निवासी सुदेश कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है। बीते शुक्रवार को इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस दड़वा स्थित श्मशान घाट के पास गश्त कर रही थी। इस दौरान आरोपी वहां से गुजर रहा था। पुलिस टीम को देखते ही उसने रास्ता बदल लिया। शक होने पर जब पकड़कर उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से 150 नशीले इंजेक्शन बरामद हुए। इंजेक्शन के संबंध में जब उससे कागजात मांगे गए तो कोई कागजात नहीं दिखा सका। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें