फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएसआई के बेटे सहित चार तस्कर हेरोइन का नशा ले जाते गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
एएसआई के बेटे सहित चार हेरोइन के साथ गिरफ्तार
विज्ञापन

-क्राइम ब्रांच और सेक्टर-49 थाना पुलिस ने किया काबू
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पुलिस ने बीते मंगलवार को यूटी पुलिस के एक एएसआई के बेटे सहित चार लोगों को हेरोइन के साथ दबोचा है। तीन आरोपी नशा तस्करों को क्राइम ब्रांच और एक आरोपी को सेक्टर-49 थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से पुलिस को 61.41 ग्राम हेरोइन की बरामदगी हुई। क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़े आरोपियों की पहचान सेक्टर-26 न्यू पुलिस लाइन निवासी यूटी पुलिस के एएसआई के बेटे मनीष कुमार, जीरकपुर स्थित ढकोली के एससीएफ नंबर-9 निवासी लक्ष मोहन और ढकोली के गुरु गोबिंद नगर निवासी सन्नी अरोड़ा के रूप में हुई है। मनीष से 25.30 ग्राम, लक्ष मोहन से 10 ग्राम और सन्नी से 25 ग्राम हेरोइन की बरामदगी हुई। आरोपियों के खिलाफ सेक्टर-26, 39 और थाना मौलीजागरां में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

सेक्टर-49 थाना पुलिस ने मोहाली फेज-7 निवासी आरोपी साकेत को चंडीगढ़ के सेक्टर-50 की ट्रांसपोर्ट सोसाइटी के पास से 1.11 ग्राम हेरोइन सहित काबू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें