फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाय को बचाने के चक्कर में बाइक फिसल कर पोल से टकराई, सेल्समैन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो सहित-
विज्ञापन


गाय बचाने के चक्कर में बिना हेलमेट पहने बाइक सवार पोल से टकराया, मौत

-डड्डूमाजरा स्थित शीतला माता मंदिर के पास हुआ हादसा, शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंपा

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। गाय बचाने के चक्कर में बिना हेलमेट पहने बाइक सवार सेल्समैन की पोल में टकराने से मौत हो गई। हादसा डड्डूमाजरा स्थित शीतला माता मंदिर के पास वीरवार को उस वक्त हुआ, जब वह काम से वापस अपने घर लौट रहा था। हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक करीब 20 मीटर तक घसीटती चली गई, जिससे वह लहूलुहान हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस घायल युवक को जीएमएसएच-16 ले गई, हालात गंभीर होते देख डॉक्टरों ने उसे पीजीआई रेफर कर दिया, जहां उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान डड्डूमाजरा गांव निवासी विनोद कुमार (30) के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना मिली कि डड्डूमाजरा स्थित शीतला माता मंदिर के पास एक बाइक का एक्सीडेंट हुआ है। सूचना पर पीसीआर और मलोया थाना पुलिस मौके पर पहुुंचकर आसपास के लोगों के बयान दर्ज किए। पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक डड्डूमाजरा निवासी है। वह सेक्टर-38 स्थित एक पेट्रोल पंप में सेल्समैन का काम करता था। रात करीब 11 बजे वह काम के बाद अपने बाइक से घर लौट रहा था। डड्डूमाजरा स्थित शीतला माता मंदिर के पास जब वह पहुंचा तो अचानक बाइक के सामने गाय आ गई। गाय को बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित हो गई और करीब 20 मीटर तक घसीटती हुई पोल से जा टकराई। इससे उसके सिर पर गंभीर चोटें आ गई।
विज्ञापन


नहीं पहना था हेलमेट
मृतक के रिश्तेदारों ने बताया कि बाइक की स्पीड ज्यादा होने के चलते शायद नियंत्रित नहीं हो सकी। इस वजह से यह हादसा हो गया। मृतक के पिता ने बताया कि हादसे के समय विनोद ने हेलमेट नहीं पहना था। अगर उसने हेलमेट पहना हुआ होता तो शायद उसकी जिंदगी बच सकती थी।

दो साल पहले हुई थी शादी
मृतक के पिता दूध नाथ ने बताया कि वह प्राइवेट नौकरी करते है। उनके तीन बेटे हैं, जिसमें विनोद सबसे छोटा था। मूलरूप से यूपी के प्रतापगढ़ निवासी दूधनाथ डड्डमाजरा में किराए के मकान में रहते हैं। उन्होंने बताया कि विनोद की शादी को मई महीने में दो साल पूरे होने थे।
विज्ञापन


बॉक्स
आवारा पशुओं और कुत्तों पर उठाया था मुद्दा
शहर में आवारा पशुओं और कुत्तों की संख्या में दिन प्रतिदिन इजाफा होता जा रहा है। इस वजह से कई हादसे होे चुके हैं। इसी के मद्देनजर सेक्टर-15 स्थित कम्यूनिटी सेंटर में बीते रविवार को चंडीगढ़ रेजिडेंस एसोसिएशन वेलफेयर फेडरेशन (सीआरएडब्ल्यूएफडी) की बैठक हुई थी। बैठक दौरान चेयरमैन हितेश पुरी ने नगर निगम कमिश्नर के केयादव के सामने आवारा कुत्तों और पशुओं का मुद्दा उठाया था। इसमें कई एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने हितेश पुरी की इस मांग का समर्थन भी किया था। इस दौरान कमिश्नर ने भरोसा दिलाया कि शहर निवासियों से जुड़ी समस्याओं का जल्द समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें