फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन प्वाइंट पर सवार को लूटने वाले आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो सहित-
विज्ञापन


गन प्वाइंट पर लूटपाट के
छह आरोपियों को दबोचा

पुलिस ने 24 घंटे में किया गिरफ्तार, चार नाबालिग शामिल
साइकिल सवार से आरोपियों ने लूटा था पर्स और अंगूठी
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सेक्टर-53 में गन प्वाइंट पर साइकिल सवार से लूटपाट करने वाले चार नाबालिग सहित 6 लुटेरों को सेक्टर-36 थाना पुलिस ने 24 घंटे के अंदर दबोच लिया है। पुलिस ने आरोपियों से लूटा हुआ पर्स, चांदी की अंगूठी, टॉय पिस्टल और लूट में इस्तेमाल बाइक व एक्टिवा बरामद कर ली है। आरोपियों की पहचान सेक्टर-56 निवासी अजय उर्फ निजा, मोहाली के जुझार नगर निवासी गौरव और चार नाबालिग के रूप में हुई है। पकड़े गए नाबालिगों को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर उन्हें बाल सुधार गृह भेज दिया गया, जबकि अन्य दो को पुलिस रविवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के पेश कर रिमांड हासिल करेगी। शुक्रवार रात पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर-36 थाना पुलिस ने उक्त लुटरों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में कजेहड़ी निवासी अनिल कुमार ने बताया कि बीती रात करीब 9 बजे वह साइकिल से फर्नीचर मार्केट से कजहेड़ी जा रहा था। सेक्टर-53 के गार्डन के पास पहुंचा तो एक्टिवा और बाइक पर छह युवक आए। युवकों ने उसका रास्ता रोककर मारपीट की और पिस्टल तानकर पर्स व चांदी की अंगूठी लूटकर फरार हो गए। शोर-शराबे के बाद आसपास के लोगों की मदद से मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची सेक्टर-36 थाना पुलिस ने पीड़ित के बयान दर्ज किए। बयान में अनिल कुमार ने बताया कि उसने एक लुटेरे की बाइक का नंबर सीएच 4346 नोट कर रखा है, जिसके बाद शनिवार एएसपी साउथ निहारिका भट्ट ने सेक्टर-36 थाना प्रभारी रणजोध सिंह के नेतृत्व में एक टीम गठित की, जिसके बाद सेक्टर-36 थाने में तैनात एएसआई करतार सिंह को सूचना मिली कि लूट करने वाले युवक मोहाली से सेक्टर-53 के कच्चे रास्ते से आ रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने जंगल के पास नाकेबंदी कर लुटेरे गौरव, अजय और चार नाबालिग को दबोच लिया। पुलिस जांच में सामने आया कि गौरव पर सेक्टर-39 थाने में पहले दो आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें