38 ग्राम हेरोइन के साथ एक नशा तस्कर गिरफ्तार
- यूपी के मुज्जफरपुर का रहने वाला है आरोपी
- शक के आधार पर ली तलाशी तो पकड़ा गया
अमर उजाला ब्यूरो
मनीमाजरा। मौली जागरां थाना पुलिस ने मंगलवार को एक युवक को 38 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया। युवक की पहचान यूपी के मुज्जफरपुर निवासी दीपक के रूप में हुई है। पुलिस बुधवार को आरोपी को जिला अदालत में पेश करेगी। मंगलवार को मौली जागरां पुलिस को सूचना मिली थी कि इलाके में कोई युवक हेरोइन बेचने की फिराक में घूम रहा है। इसके बाद पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी करवा कर आने जाने वाले की चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान संत निरंकारी भवन के पास लगे नाके पर पुलिस ने आरोपी को शक के आधार पर रोककर उसकी तलाशी ली गई। इसी दौरान पुलिस को उसके पास से 38 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
यूपी में आरोपी है हिस्ट्रीशीटर, दस मामले दर्ज
पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार आरोपी दीपक पर यूपी के मुज्जफरपुर के चार्थावाल पुलिस स्टेशन में हिस्ट्री शीटर है। आरोपी पर इस पुलिस स्टेशन में आर्म्स एक्ट, लूटपाट, हत्या के प्रयास सहित दस मामले दर्ज हैं।