रिटायर्ड इंश्योरेंस अधिकारी के घर से दिनदहाड़े चोरी
चंडीगढ़। रिटायर्ड इंश्योरेंस अधिकारी के घर से चोर एक लाख रुपये और ज्वैलरी चुरा ले गए। सेक्टर-34 थाना पुलिस ने रिटायर्ड अधिकारी की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सेक्टर-34 निवासी शिकायतकर्ता रिटायर्ड अधिकारी विजय दोपहर को बेटी को एयरपोर्ट छोड़ने गए थे। लौट कर जब वह घर पहुंचे तो घर के मेन गेट का ताला टूटा था। अंदर सारा सामान बिखरा हुआ था। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना पर सेक्टर-34 थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को दी शिकायत में विजय ने बताया कि उसके घर से चोर करीब एक लाख रुपये कैश और कई तोले सोने के गहने चोरी कर ले गए हैं। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।