फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएमसीएच-32 में एक बार फिर शाट सर्किट, सुरक्षा कर्मियों ने पाया काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। जीएमसीएच-32 ब्लॉक-ए में बीते दिन आग लगने के बाद शुक्रवार को एक बार फिर शॉर्ट सर्किट से दोबारा आग भड़क गई, लेकिन इस बार आग बिल्डिंग के तीसरी मंजिल पर लगी। आग लगने के बाद अस्पताल कर्मी मौके पर पहुंचे। पता लगा कि आग इलेक्ट्रिक तारों में लगी है। इसके बाद फायर ब्रिगेड टीम को सूचना दी गई। हालांकि मौके पर पहुंचने से पहले ही सप्लाई बंद कर वहां पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने आग पर कुछ मिनट में ही काबू पा लिया था। गनीमत रही कि इस आग में किसी को जानी नुकसान नहीं हुआ। बताया गया कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट है।
विज्ञापन

घटना शुक्रवार दोपहर करीब 1.10 बजे की है। तीसरी फ्लोर के एरिया नंबर-36 के पास अचानक आग भड़क उठी। अस्पताल का फायर अलार्म बजने पर मौके पर सिक्योरिटी गार्ड लखबीर सिंह, कुलजीत और सुखबीर सिंह पहुंचे। इस दौरान वहां धुआं भर गया था। इसके बाद सप्लाई बंद कर फौरन सिक्योरिटी गार्ड्स की मदद से आग पर काबू पाया गया।
गौरतलब है कि बीते वीरवार सुबह करीब 11.30 बजे भी अस्पताल के ग्राउंड फ्लोर में आग लग गई थी। वहां इलाज करा रहे एक मरीज ने बताया था कि वह इमरजेंसी के बाहर स्ट्रेचर पर लेटा हुआ था। तभी लोगों के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। उठकर देखा तो चारों ओर धुआं भर गया था। इसके बाद अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों की मदद से उन्हें इमरजेंसी के बाहर से दूसरी जगह शिफ्ट किया गया। उन्होंने बताया कि आग और धुआं देखकर मरीज और तीमारदार बचने के लिए बाहर की ओर भागने लगे। दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक अस्पताल में मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने खुद ही आग पर काबू पा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें