नशीले इंजेक्शन के साथ होम गार्ड के भाई को किया गिरफ्तार
चंडीगढ़। क्राइम ब्रांच ने सेक्टर-26 से होम गार्ड के भाई को नशा तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 410 नशीले इंजेक्शन बरामद हुए हैं। आरोपी की पहचान बापूधाम कालोनी निवासी पप्पू उर्फ घुडिया (50) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है। आरोपी को सोमवार को जिला अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
क्राइम ब्रांच के मुताबिक सेक्टर-26 टीपीटी लाइट प्वाइंट से बापूधाम कालोनी की तरफ जाने वाले रास्ते में पुलिस टीम गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने आरोपी पप्पू को काबू किया। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी का भाई चंडीगढ़ के एक थाने में होम गार्ड के पद पर तैनात है।