मोहाली के लिए भी महत्वपूर्ण
नोट: फोटो सहित।
वाहन चुराकर झपटमारी करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार
सबहेड
चार मोबाइल समेत दो बाइक बरामद, पुलिस ने दो केस सुलझाने का किया दावा
मोहाली, थानाक्षेत्र-39 और सेक्टर-22 में की चोरी व झपटमारी की वारदातें की हैं आरोपियों ने
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। मोहाली समेत शहर में अलग-अलग हिस्सों में वाहन चोरी कर उन पर सवार होकर झपटमारी की वारदातें करने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। डीएसपी साउथ के सुपरविजन में सेक्टर-39 थाना पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर चार मोबाइल और दो बाइक बरामद किए हैं। चोरी की बाइक और झपटमारी के एक मोबाइल के अलावा अन्य मोबाइल व बाइक पुलिस ने फिलहाल सीआरपीसी-102 के तहत कब्जे में लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान डड्डूमाजरा निवासी 22 वर्षीय विकास, 18 वर्षीय सागर और 19 वर्षीय विशाल उर्फ बामण के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सेक्टर-39 थाने में बीती 13 नवंबर और 23 नवंबर को दर्ज दो केस सुलझने का दावा किया है। पुलिस ने सेक्टर-39 के जीरी मंडी चौक के समीप गुप्त सूचना के आधार पर नाका लगाया था। डड्डूमाजरा स्थित गुरुद्वारे के समीप से पुलिसकर्मियों ने आरोपी विकास को काबू कर उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल (सीएच01एके-5925) बरामद की। बाइक चोरी की एफआईआर बीती 13 नवंबर को थाना-39 में दर्ज की गई थी। इंटेरोगेशन के दौरान आरोपी ने सेक्टर-22 से एक मोबाइल स्नैचिंग की वारदात कबूली। पुलिस को उसके कब्जे से एक अन्य मोबाइल और मोटरसाइकिल (सीएच03आर-3744) भी बरामद हुआ, जिन्हें सीआरपीसी-102 के तहत कब्जे में लिया। आरोपी सागर और विशाल उर्फ बामण ने बीती 23 नवंबर को सेक्टर-37/41 की डिवाइडिंग रोड समेत मोहाली फेज-6 में मोबाइल छीनने की वारदातें कबूली हैं। पुलिस ने आरोपी विशाल के कब्जे से मोबाइल समेत वारदात में इस्तेमाल एक्टिवा (पीबी65डबल्यू-2822) को कब्जे में लिया। पुलिस कब्जे में लिए गए अन्य मोबाइल की वेरिफिकेशन में जुटी है।