फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाड़ी गड़बड़ होने का इशारा किया, ब्रीफ केस ले उड़े चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
गाड़ी गड़बड़ होने का इशारा किया, ब्रीफ केस ले उड़े चोर
विज्ञापन

- आंखों में दो बदमाशों ने डाला केमिकल, पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की तफ्तीश
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। दो बाइक सवार लुटेरे एक कार से ब्रीफकेस उड़ाकर फरार हो गए। सेक्टर-8 पंचकूला निवासी यशु गुप्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी इनोवा कार में अपने घर से ब्रीफकेस लेकर अपने चाचा चंद्रशेखर के साथ गया था। मनीमाजरा मोटर मार्केट में अपने ट्रक का सामान लेकर पंचकूला आया, शक्ति भवन चौक से माजरी चौक की तरफ जा रहा था, तो दो बाइक सवारों ने उसकी गाड़ी को क्रास किया। गाड़ी में कुछ गड़बड़ होने का इशारा किया, तो हम इशारा देखकर रुक गए। जब वापिस गाड़ी मे बैठे तो उन्हें चक्कर आने लगे और आंखों से पानी निकलना शुरू हो गया। इतना संभलते तो पिछली खिड़की खोलकर ब्रीफकेस निकालकर धोखाधड़ी से लेकर दौड़ गए। ब्रीफकेस में एक लाख नगद, पासपोर्ट, पैनकार्ड, बैंक खातों की चैक बुक, व अन्य जरूरी दस्तावेज थे। पुलिस ने धारा 379 और 420 के तहत केस दर्ज कर लिया है। सेक्टर-7 पुलिस चौकी इंचार्ज मोहनलाल ने बताया कि मामले की तफ्तीश की जा रही है। हम जल्द ही आरोपियों को पकड़ लेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें