फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनचलों ने कार में जा रही युवती का किया पीछा, बाइक से मारी टक्कर

Sat, 08 Sep 2018 10:41 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
रात में लड़कियों का सफर शहर में कितना सुरक्षित है, इसकी पोल वीरवार देर रात हुई वारदात ने फिर खोल दी। सेक्टर 22 से अपने घर कार में जा रही युवती का कुछ युवकों ने पहले पीछा किया फिर उसकी कार में बाइक से टक्कर मार दी। युवती कार से उतरी तो युवक उससे छेड़खानी करने लगे। घबराई हुई युवती ने शोर मचाया तो कुछ राहगीर वहां जमा हो गए। इसके बावजूद बेखौफ युवक युवती पर कमेंट करते रहे।
विज्ञापन


इस बीच किसी राहगीर ने पुलिस को फोन कर दिया। सेक्टर 36 थाना पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही युवक फरार हो चुके थे। युवती ने अपने बयान पुलिस को दर्ज करा दिए। हालांकि पुलिस पूरे मामले को छेड़खानी नहीं, एक्सीडेंट का बता रही है। युवती ने पुलिस को बताया कि वह खरड़ में रहती है और सेक्टर 22 में जॉब करती है। दफ्तर से काम खत्म करने के बाद वह अपने घर ही लौट रही थी।

रास्ते में उसके पीछे बाइक और आई-20 कार में सवार युवकों ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। इससे वह घबरा गई और कार तेज दौड़ा दी। लेकिन सेक्टर-51,52 डिवाइडिंग रोड के पास उन्होंने मेरी कार को बाइक से टक्कर मारकर रुकवा लिया। मैं कार से उतरी तो बदतमीजी करने लगे। शायद उन्होंने ड्रिंक भी कर रखी थी। इसके बाद राहगीर जमा हो गए, जिन्होंने पुलिस बुला ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें