फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा के ध्यानार्थ नेहा धूपिया की कार का एक्सिडेंट, मदद के बजाय सेल्फी लेने वाली की भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नोएडा के ध्यानार्थ

नेहा धूपिया की कार दुर्घटनाग्रस्त, कंधे में लगी मामूली चोट

मदद के बजाय लोग लेने लगे सेल्फी, कुछ ने लिया ऑटोग्राफ
बृहस्पतिवार रात को एयरपोर्ट रोड पर कार की ब्रेक फंसने से हुआ हादसा
अपने शो के प्रमोशन के लिए चंडीगढ़ आई थी अभिनेत्री नेहा धूपिया

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। अपने एक शो के प्रमोशन के सिलसिले में चंडीगढ़ आई नेहा धूपिया की कार हादसे की शिकार हो गई। नेहा के कंधे में मामूली चोट लगी है। ब्रेक में समस्या आने के कारण एयरपोर्ट जाते समय हुए हादसे में मदद करने की बजाय लोग सेल्फी लेने लगे। हालांकि अभिनेत्री अपने तय समय पर फ्लाइट पकड़कर मुंबई निकल गई।
जानकारी के मुताबिक बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे अपने शो का प्रमोशन कार्यक्रम पूरा करके नेहा चंडीगढ़ एयरपोर्ट के लिए निकली थीं। जैसे ही उनकी कार चंडीगढ़ एयरपोर्ट रोड पर पहुंची कि अचानक गाड़ी के ब्रेक फंसने से नेहा की कार दूसरी कार से टकराकर रुक गई। नेहा की कार का पिछला शीशा टूटकर चकनाचूर हो गया। नेहा के कंधे में मामूली चोट लगी है।
विज्ञापन

हादसे के बाद ट्रैफिक जाम, 20 मिनट पहुंची दूसरी गाड़ी-
जानकारी के अनुसार हादसे के बाद गाड़ी बीच सड़क पर रुक गई। काफी मशक्कत के बाद भी गाड़ी स्टार्ट नहीं हुई। इस दौरान सड़क पर गाड़ियों का जाम भी लग गया। वहीं, करीब 20 मिनट इंतजार के बाद नेहा धूपिया के लिए दूसरी गाड़ी पहुंची और उन्हें लेकर एयरपोर्ट चली गई।

मदद के बयाज, सेल्फी व ऑटोग्राफ:
प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार हादसे में गाड़ी खराब होने के कारण लोगों की भीड़ लग गई। इस दौरान कुछ लोगों ने कार के अंदर झांककर नेहा धूपिया को पहचान भी लिया। मदद के बजाय लोग सेल्फी लेने लगे। कुछ ने तो ऑटोग्राफ भी लिए।
विज्ञापन


जे डब्लू मैरिएट में था कार्यक्रम:-
गौरतलब हो कि अभिनेत्री नेहा धूपिया 10 अगस्त को चंडीगढ़ के जेडब्लयू मेरियट होटल में मीडिया से रूबरू हुई थीं। इस दौरान नेहा ने शहर के सबसे चर्चित हाईप्रोफाइल छेड़खानी मामले पर वर्णिका कुंडू के साहस का समर्थन किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें