पंचकूला। एमॉजोन ट्रांसपोर्टेशन सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी से 78544 रुपये चोरी करने का मामला सामने आया है। सेक्टर-20 पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में ललित गुज्जर ने आरोप लगाया कि एमॉजोन ट्रांसपोर्ट कंपनी उनकी औद्योगिक क्षेत्र फेज-2 में है।
26 अगस्त को कोरियर कंपनी के ऑफिस में अज्ञात व्यक्ति मास्क पहनकर अपना नाम और मोबाइल नंबर रजिस्टर करवाने आया था। इसके बाद वह कैश रूम पहुंचा और कैश काउंटर पर कोई नहीं था। कैश काउंटर पर किसी के नहीं होने पर उसने 78544 रुपये चोरी कर लिए। इसके बाद जब ललित गुज्जर ने सीसीटीवी फुटेेज देखा तो उसमें अज्ञात व्यक्ति चोरी करता नजर आया। इस पर उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।