फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराध : दो गाड़ियों के शीशे तोड़कर लैपटॉप, मोबाइल और नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। शहर के सेक्टर-5 थाने में दो अलग-अलग जगहों पर चोरों ने कार के शीशे तोड़कर मोबाइल और लैपटॉप सहित अन्य सामान चोरी कर लिए। सेक्टर-5 थाना पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। हालांकि अभी तक चोरों को पुलिस पकड़ नहीं पाई है। शहर में पांच से ज्यादा वारदात पर पुलिस केवल केस दर्ज करने तक ही सीमित रह गई है।
विज्ञापन

पुलिस केे दी शिकायत में जीएमसीएच-32 में तैनात हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. आकाश सिंघल ने बताया कि वह सेक्टर-12ए में रहते हैं। 27 अक्तूबर की शाम को सेक्टर-11 में जिम करने आए थे। वह शाम को 5.45 बजे अपनी गाड़ी पार्किंग में लगाकर जिम करने गए। जिम करके वह अपनी गाड़ी के पास रात 7.55 बजे वापस आए। उन्होंने देखा तो उनकी पार्किंग में खड़ी कार का पीछे से दाहिनी तरफ का शीशा टूटा है। उनकी गाड़ी से लैपटॉप, बैग, अधिकारिक दस्तावेज, दवाएं और चार्जर नहीं है। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।
धर्मप्रीत निवासी सेक्टर-12 ने बताया कि वह अपनी गाड़ी विशाल मेगा मार्ट सेक्टर-5 के सामने की पार्किंग में खड़ी कर घरेलू सामान खरीदने के लिए शाम को सात बजे आए। जब वह सामान खरीदकर डेढ़ घंटे बाद अपनी कार के पास वापस आए तो उनकी कार का पीछे की साइड से शीशा टूटा था। उनकी कार में बैग नहीं था। उन्होंने बताया कि उनके बैग से मोबाइल फोन, 15000 कैश और एटीएम सहित अन्य जरूरी दस्तावेज गायब थे। अपने स्तर पर तलाश करने के बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। दोनों चोरी के मामलों की सीसीटीवी फुटेज निकालने का प्रयास पुलिस कर रही है। पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी। - दलीप कुमार, थाना प्रभारी, सेक्टर-5
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें