पंचकूला/बरवाला। पुलिस ने बरवाला में एक घर से कार, नकदी, गहने चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को काबू किया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विकास कुमार और ओमप्रकाश निवासी बरवाला के रूप में हुई है। चंडीमंदिर थाना प्रभारी अरविंद कंबोज ने बताया कि आरोपी ओमप्रकाश और विकास ने इस चोरी की वारदात को शराब पीने के बाद अंजाम दिया। चोरी करते आरोपी की सीसीटीवी फुटेज पुलिस को मिली थी। फुटेज के आधार पर पुलिस ने हिरासत में लेने के बाद आरोपियों से पूछताछ कर सामान बरामद कर लिया है।
दोनों आरोपियों को पुलिस ने जिला अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी ओमप्रकाश को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं दूसरे आरोपी विकास को एक दिन के रिमांड पर लेकर पुलिस पैसे बरामद करने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने बरवाला में कई जगह दबिश देने के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि जयचंद राणा निवासी गांव बरवाला ने आरोप लगाया था कि उनके घर में चोरी हो गई है। 13 जून को रात में खाना खाकर जयचंद और उनकी पत्नी कमलेश रानी सो गए थे। 14 जून की सुबह उठे तो घर का सामान बेड के बाहर बिखरा पड़ा था।